फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah Road Accident Today DCM hit five people of the same family in Etawah

दर्दनाक: मां की गोद में मासूम असद ने तोड़ दिया दम, हाईवे पर डीसीएम ने एक ही परिवार के पांच लोगों को मारी टक्कर

Mon, 23 Oct 2023 11:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, इटावा
अमर उजाला नेटवर्क, इटावा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 23 Oct 2023 11:12 AM IST
सार

इटावा में आगरा-कानपुर हाईवे पर डीसीएम ने सवारी वाहन के इंतजार में खड़े एक ही परिवार के पांच लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में मासूम की मौत हो गई। मासूम ने मां की गोद में तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Etawah Road Accident Today DCM hit five people of the same family in Etawah
Etawah Road Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना इलाके में आगरा-कानपुर हाईवे पर सवारी वाहन के इंतजार में खड़े एक ही परिवार के पांच लोगों को डीसीएम ने कुचल दिया। हादसे में मासूम बालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं व दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तीन की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अशोक नगर निवासी रोशनी पत्नी मुफीस औरैया जिले के राजपुर अपने भाई अनीस के घर परिवार के साथ जा रही थीं। 
विज्ञापन


रविवार दोपहर करीब 12 बजे औरैया जाने के लिए नेशनल हाईवे पर नवीन मंडी जाने वाले कट पर सवारी वाहन का इंतजार कर रही रोशनी उसके दो पुत्र असद (8), आहद (7), भतीजा आहिल (8) और उसकी मां शकीला पत्नी (55) बाबू खां निवासी अंबेडकर नगर कोतवाली भिंड मध्य प्रदेश को जसवंतनगर की ओर से आ रहे डीसीएम ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वजनदार सीमेंट के पाइप से लादे डीसीएम असद के ऊपर चढ़ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। वहां से हालत गंभीर होने पर शकीला, आहद व आहिल को डॉक्टर ने सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी पर जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। चालक डीसीएम छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डीसीएम कब्जे में लेकर थाने पर खड़ा कराया।

...और मां की गोद में दम तोड़ दिया मासूम असद ने
हादसे में मासूम बालक की मौत हो गई। मासूम की मां अपने भाई के नवजात बच्चे की मौत पर वहां सांत्वना देने के लिए जा रही थी, लेकिन उसे यह नहीं पता था कि उसका बेटा ही उसकी गोद में दम तोड़ देगा। वहीं, गंभीर रूप से घायल दूसरे बेटे को सैफई मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया।

फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अशोक नगर निवासी मुफीस ने बताया कि वह भरथना चौराहा पर अंडे का ठेला लगाता है। तीन दिन पहले उसके साले अनीस निवासी राजपुर औरैया के नवजात बच्चे की मौत हो गई थी। जिसकी जानकारी पर उसकी सास शकीला निवासी अंबेडकर नगर कोतवाली भिंड मध्य प्रदेश से अपने पौत्र आहिल के साथ इटावा आई थी। सभी लोग एक साथ औरैया अनीस से मिलने सांत्वना देने जा रहे थे।

 

रविवार दोपहर औरैया जाने के लिए मंडी कट के पास हाईवे पर औरैया जाने के लिए परिवार के सभी लोग सवारी वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी जसवंतनगर की ओर से आए डीसीएम ने रोशनी, शकीला, असद, अहद व आहिल को रौंद दिया। डीसीएम की जोरदार टक्कर से सास शकीला और आहद उछलकर सर्विस रोड पर जा गिरे। 

 

घायल रोशनी ने बुरी तरह से कुचले पड़े हाईवे पर पड़े असद को गोद में लेकर बैठ गई। मां की गोद में बच्चे की जान निकलने पर रोशनी बदहवास हो गई। मुफीस ने बताया कि उसके दो पुत्र थे जिसमें असद बड़ा और अहद छोटा है। सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती अहद की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed