Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah ranks among the three coldest cities in the state in terms of minimum temperature.

Etawah News: न्यूनतम तापमान में प्रदेश में तीसरे सबसे ठंडे शहरों में इटावा शामिल

Sat, 07 Nov 2026 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 07 Nov 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Etawah ranks among the three coldest cities in the state in terms of minimum temperature.
इटावा। नवंबर की शुरुआत के साथ ही जिले में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दिन में धूप निकलने के बावजूद सुबह और शाम को ठंड का एहसास होने लगा है। न्यूनतम तापमान के मामले में इटावा प्रदेश के सबसे ठंडे शहरों में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार की रात को जिले का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में इससे कम तापमान केवल हरदोई और मुजफ्फरनगर में दर्ज हुआ। हरदोई में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और मुजफ्फरनगर में 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान विभाग की छह नवंबर को सुबह 8:30 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार इटावा में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.8 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री कम रिकॉर्ड हुआ। वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार दिन और रात के तापमान में अंतर के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव महसूस किया जा रहा है।
विज्ञापन

दोपहर में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है, जबकि सुबह घरों से निकलने वाले लोगों को हल्की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश के अन्य जिलों से तुलना करें तो बरेली में न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री, अयोध्या में 15.5 डिग्री, कानपुर में 15.6 डिग्री और लखीमपुर खीरी में 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आगरा में न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री, लखनऊ में 17.4 डिग्री और प्रयागराज में 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि इटावा में रात का तापमान प्रदेश के कई बड़े शहरों के मुकाबले कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

(नोट: न्यूनतम तापमान की तुलना छह नवंबर 2026 की मौसम विभाग की सुबह 8:30 बजे जारी रिपोर्ट पर आधारित है।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed