फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah ranked 70th on CM Dashboard; must reach top 10 at all costs: DM

सीएम डैशबोर्ड में इटावा की रैंक 70, हर हाल में शीर्ष-10 में पहुंचे : डीएम

Wed, 15 Jul 2026 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Etawah ranked 70th on CM Dashboard; must reach top 10 at all costs: DM
इटावा। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड (दर्पण पोर्टल) की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने जून 2026 की प्रगति पर असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में इटावा की प्रदेश स्तर पर 70वीं रैंक चिंता का विषय है। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को अपने संकेतकों में सुधार कर जनपद को प्रदेश के शीर्ष-10 में पहुंचाने का लक्ष्य दिया।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने फैमिली आईडी की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों की फैमिली आईडी होगी, उन्हीं के राशन कार्ड बनेंगे। सभी पात्र परिवारों की फैमिली आईडी प्राथमिकता से बनाई जाए। जिला पंचायत राज अधिकारी को पंचायत सहायकों की मदद से अभियान तेज करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कमजोर बिंदुओं पर विशेष ध्यान देकर सुधार करने के निर्देश दिए। दैनिक विद्युत आपूर्ति की खराब रैंकिंग पर भी नाराजगी जताई गई। विद्युत विभाग के अधिकारियों को क्षेत्रीय कर्मचारियों की सक्रिय निगरानी, नियमित सर्वेक्षण और आपूर्ति व्यवस्था में तत्काल सुधार सुनिश्चित करने को कहा गया। बिजली लाइनों के आसपास पेड़ों की समयबद्ध छंटाई कराने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed