फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

दो हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक घायल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 08:55 PM IST
विज्ञापन
etawah news
इटावा। सैफई थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम दो सड़क हादसों में बगैर हेलमेट पहने दो युवकों की मौत हो गई। एक हादसे में क्षेत्र के वीना छिमारा मार्ग पर ऑटो की टक्कर से बाइक चला रहे युवक की मौत और पीछे बैठा युवक घायल हो गया। जबकि टिमरुआ के पास हुए दूसरे हादसे में किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है।सैफई थाना क्षेत्र के सुखदासपुर गांव निवासी पंकज कुमार (१८) रविवार शाम बाइक से अपने साथी अरविंद कुमार उर्फ मुखिया (३५) के साथ छिमारा गांव से अपने घर लौट रहा था। वीना से छिमारा की ओर जा रहे ऑटो से बाइक टकरा गई। बाइक सवार दोनों लोग गिरकर घायल हो गए। सैफई पीजीआई ले जाते समय पंकज की मौत हो गई। हवाई पटटी चौकी प्रभारी अखिलेश पाल ने बताया कि ऑटो चालक को पकड़ लिया गया है। भाजपा नेता मनीष यादव पतरे व भाजपा मंडल अध्यक्ष मनु यादव ने हादसे पर शोक जताया है। रविवार रात ८ बजे थाना क्षेत्र के ही परासना गांव निवासी बाइक सवार ब्रह्मकुमार (२५) पुत्र हवलदार टिमरुआ पेट्रोल पंप के सामने किसी वाहन से टकरा गया। हवाईपट्टी चौकी के उप निरीक्षक प्रेमचंद ने बताया कि युवक की मौके पर मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed