फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Youth hanged under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी

Sat, 07 Aug 2021 04:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 04:12 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Youth hanged under suspicious circumstances
फोटो संख्या 05- रवि शाक्य का फाइल फोटो - फोटो : ETAWAH
इकदिल। थाना क्षेत्र के खेड़ापति मोहल्ले के एक घर में शनिवार सुबह युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे के कुंडे पर अंगोछे के सहारे लटका मिला। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इकदिल कस्बा के खेड़ापति मोहल्ला निवासी रवि शाक्य (20) एक कोल्ड स्टोर में पल्लेदारी का काम करता था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात को वह कोल्ड स्टोरेज से घर लौटा।
विज्ञापन

खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। शनिवार सुबह युवक की मां ने उसे जगाने के लिए कई आवाजें दी। अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर मां ने कमरे के बाहर लगे जंगले से अंदर झांककर देखा तो रवि का शव पंखे के कुंडे से अंगोछे के सहारे लटका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां रमा देवी ने जानकारी परिजनों व पड़ोसियों को दी। परिजनों ने किसी तरह दरवाजा खोलकर रवि को फंदे से नीचे उतारा और पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रवि तीन भाइयों में सबसे छोटा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों व आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष जीवाराम यादव ने बताया कि युवक शराब का अधिक सेवन करता था। रात को नशे में उसने खुदकुशी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed