फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,We have tried, now it's Akhilesh's turn: Shivpal Singh Yadav

हमने प्रयास कर लिया अब सपा की बारी है: शिवपाल सिंह यादव

Tue, 28 Sep 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
etawah news,We have tried, now it's Akhilesh's turn: Shivpal Singh Yadav
कोआपरेटिव बैंक में पत्रकारों से वार्ता करते प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव - फोटो : ETAWAH
इटावा। भाजपा को यदि सत्ता से बाहर करना है, तो समान विचारधारा वाले सभी दलों को मिलकर गठबंधन बनाना होगा। सपा से गठबंधन के सारे प्रयास कर लिए हैं।
विज्ञापन

अब इंतजार समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के जवाब का है। 11 अक्तूबर तक उनके जवाब का इंतजार रहेगा। यह बात प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को जिला सहकारी बैंक में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि 12 अक्तूबर को मथुरा में बांके बिहारी के दर्शन करके सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा पर निकलेंगे। यह शुभ दिन है, पत्रांक में भी दिखाया है। उस दिन हम लोग रथ यात्रा शुरू करेंगे, तो सत्ता में जरूर आ जाएंगे।
विज्ञापन

सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा केवल प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का होगा। सामाजिक परिवर्तन रथ प्रदेश के प्रत्येक जिले में चलेगा। एक रात प्रत्येक जनपद में प्रवास भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में प्रसपा सरकार बनी, तो प्रत्येक घर के एक बेटा या बेटी को नौकरी और बेरोजगारों को रोजगार करने के लिए पांच लाख रुपये दिया जाएगा। प्रत्येक परिवार को 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे।
ओवैसी से मिलने के सवाल पर शिवपाल ने कहा जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे राजनीतिक लोग मिलेंगे, बातें भी होगी। जब एक हो जाएंगे, तो सबको पता चल जाएगा। कहा कि ओवैसी बड़े और सेक्युलर नेता हैं, उनकी बात पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। मौलाना कलीमुद्दीन के सवाल पर कहा धर्मांतरण के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है।

अंकुर यादव के विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि संसदीय बोर्ड की बैठक में यह तय किया जाएगा कि कौन कहां से चुनाव लड़ेगा। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य उर्फ अंकुर यादव, विश्वनाथ सेंगर, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, रामनाथ यादव समेत पार्टी के कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed