फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Vicious arrested in police encounter, two absconding

पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, उसके दो साथी हुए फरार

Sun, 01 Aug 2021 10:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Vicious arrested in police encounter, two absconding
इटावा। भरथना पुलिस ने शनिवार देर रात मुठभेड़ में एक शातिर को ऊमरसेडा नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि बदमाश के पास से एक तमंचा, दो कारतूस, लूटे हुए जेवर व बाइक बरामद हुई है। उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने लूट का माल खरीदने वाले सराफ को भी गिरफ्तार किया। उसके पास से लूट की अंगूठी बरामद हुई है।
कोतवाली प्रभारी बचन सिंह सिरोही ने बताया कि पुलिस टीम भोली गांव से शनिवार देर रात ऊमरसेडा नहर पुल के पास पहुंची। यहां पर ऊसराहार की तरफ से बाइक पर सवार तीन लोग पुलिस को आते देख बाइक छोड़कर भागने लगे।
विज्ञापन

यह देख पुलिस कर्मियों ने उनका पीछा किया गया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस टीम ने घेराबंदी करके एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके दो साथी डेविड व रिजवान मौके से भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम भरथना के गांधीनगर मोहल्ला निवासी आशू यादव बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस, एक खोखा, एक हार व बाइक बरामद हुई।
उसकी निशानदेही पर पुलिस ने भरथना के होमगंज मोहल्ला निवासी सराफ शैलेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया। उसके पास से लूट की एक अंगूूठी बरामद हुई। पुलिस दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
महिला से की थी लूट
पुलिस पूछताछ में आरोपी आशू ने बताया कि उसने अपने साथी डेविड व रिजवान के साथ 27 जुलाई को फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र के मंडी रोड पर एक मकान में महिला से 20,000 रुपये, एक हार, दो चूड़ी व एक अंगूठी की लूट की थी। लूटे हुए सामान से अंगूठी को सस्ते दामों पर सराफ शैलेंद्र कुमार को बेंच दिया था। इसके बदले सराफ ने 10 हजार रुपये दिए थे।

2018 में भी हुई थी पुलिस मुठभेड़
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी आशू यादव शातिर बदमाश है। उस पर लूट, हत्या का प्रयास, छेड़छाड़, सामूहिक दुष्कर्म, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट, 110 जी समेत अन्य धाराओं में 12 मुकदमे दर्ज है। आरोपी की 2018 में भी फिरोजाबाद के थाना उत्तर में पुलिस से मुठभेड़ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed