फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Two miscreants arrested in encounter

मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, दरोगा के कान के पास से निकली गोली

Thu, 29 Jul 2021 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Two miscreants arrested in encounter
फोटो संख्या 16- भरथना पुलिस की गिरफ्त में बदमाश - फोटो : ETAWAH
भरथना। पुलिस की बुधवार रात भोली गांव के पास बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें बदमाशों ने गोली चला दी, गोली एक दरोगा के कान के बगल से निकल गई और वह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

इसके बाद जवाबी फायरिंग कर पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो तमंचे, कारतूस व बाइक बरामद की है।
थाना प्रभारी बचन सिंह सिरोही ने बताया कि बुधवार रात पुलिस टीम कस्बे में चेकिंग करने निकली थी। इस दरान तुरैया पुल बंबे के रास्ते से भोली गांव जाने वाले मार्ग पर गोपियागंज की तरफ से बाइक से दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम के उन्हें रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन

इस पर युवक ने बाइक से भागने का प्रयास किया, तो वह अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद दोनों युवक पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगे। फायरिंग के दौरान एक गोली दरोगा नागेंद्र सिंह के बाएं कान के बगल से निकल गई और वह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और बदमाशों को घेराबंदी कर दबोच लिया। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम बसरेहर के नगला हर्राय निवासी रुपेंद्र व पवन बताया।
पुलिस के मुताबिक दोनों के पास से एक-एक तमंचा, तीन कारतूस व बाइक बरामद हुई है। दोनों बदमाशों के खिलाफ पहले से बसरेहर थाने में कई मामले दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed