फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Three youths arrested in robbery

लूट के मामले में तीन युवक गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल भी बरामद

Fri, 27 Aug 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Three youths arrested in robbery
जसवंतनगर। 15 अगस्त को क्षेत्र के कचौरा बाईपास पर रेलपुल पर हुई लूट की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले कस्बे के तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से वारदात में प्रयुक्त बाइक, लूटे गए मोबाइल व तमंचों बरामद किया। दोपहर बाद पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल दिया।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने बताया कि रेल पुल पर जसवंतनगर के सिद्धार्थ पुरी निवासी शिवप्रकाश से बाइक सवार लुटेरों ने रुपये व मोबाइल लूटा था। लुटेरे उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए थे। पुलिस अज्ञात के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद लुटेरों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

गुरुवार देर शाम पुलिस ने कचौरा बाईपास नहर पुल के पास से अपाचे बाइक पर सवार तीन युवकों को शक के आधार पर पकड़ा। पूछताछ में तीनों ने अपने नाम जसंवत नगर अहीर टोला निवासी सत्यम यादव, सवित यादव उर्फ सप्पा यादव और विवेक गुप्ता बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। एसपी के मुताबिक आरोपियों आरोपियों ने लूट की कई घटनाएं कबूली हैं, जिन्हें तस्दीक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed