{"_id":"6102deaf8ebc3e09107ed1e5","slug":"etawah-news-three-inter-district-vehicle-thieves-arrested-nine-bikes-recovered-etawah-news-knp6431469162","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरजनपदीय तीन वाहन चोर गिरफ्तार, नौ बाइकें हुई बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरजनपदीय तीन वाहन चोर गिरफ्तार, नौ बाइकें हुई बरामद
विज्ञापन
फोटो संख्या 21- सैफई पुलिस और एसओजी की गिरफ्त में वाहन चोर एवं बरामद बाइकें
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफई (इटावा)। पुलिस व एसओजी टीम ने बृहस्पतिवार को हैवरा कॉलेज के पीछे तिराहे के पास से अंतर जनपदीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर बंद गोशाला के अंदर से आठ और बाइकें व बाइकों के पार्ट्स बरामद हुए।
एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को सूचना पर सैफई पुलिस व एसओजी टीम ने बघुईया बाईपास चौराहे से हैवरा डिग्री कॉलेज के पीछे सैफई जाने वाले तिराहे के पास से बाइक पर सवार तीन युवकों को पकड़ा।
तलाशी के दौरान उनके पास से दो तमंचे, दो कारतूस व चाकू बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान तीनों ने अपने नाम मैनपुरी के थाना भोगांव, गिहार कालोनी निवासी अजय उर्फ खरा, फ्रेंड्स कालोनी के मुलायम नगर निवासी मुकेश उर्फ लग्गड़ व कोकपुरा के जीतू उर्फ जितेंद्र बताया।
विज्ञापन
बाइक में नंबर प्लेट फर्जी लगी थी। पुलिस टीम को आरोपियों की निशानदेही पर हैवरा-नवलपुर गांव में स्थित बंद पड़ी गोशाला के अंदर घास-फूंस में छिपाई गई आठ और बाइकें बरामद कीं।
इसके साथ ही गोशाला के अंदर से बाइकों के पार्ट्स भी मिले। पुलिस टीम गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। वहीं पुलिस बरामद बाइकों में एक बाइक सैफई व दूसरी मैनपुरी की बताई जा रही है।
रेकी कर करते थे चोरी
पुलिस पूछताछ में गिरोह के सदस्यों ने बताया कि वह लोग पहले रेकी करते है। इसके बाद बाइक चोरी करते थे। नंबर प्लेट व चेचिस नंबर बदलकर इंजन नंबर भी खुरच कर खराब कर देते है।
चोरी की इन बाइकों के पार्ट्स बदलकर उन्हें ग्राहकों को बेच देते है। थाना प्रभारी मोहम्मद हामिद सिद्दकी ने बताया कि बाइक के बरामद पार्ट्स में एक नंबर प्लेट यूपी 75 एजे 5154 को ऑनलाइन चेक किया गया। उसके वाहन स्वामी का नाम हैवरा के राहुल यादव लिखा मिला है। इस संबंध में थाने में बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज है।