{"_id":"60ddf8448ebc3eba71538b6e","slug":"etawah-news-the-speeding-bike-collided-with-the-divider-the-driver-died-etawah-news-knp6375455160","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराकर पशु चिकित्सक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर से टकराकर पशु चिकित्सक की मौत
विज्ञापन
इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के बिजली गांव स्थित राधे ढाबा के पास तेज रफ्तार बाइक सवार डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा, जहां डाक्टरों ने उसे परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटनास्थल पर हेलमेट मिला है।
औरैया के अछल्दा मनकौड़ा गांव निवासी प्रवीन कुमार (50) पशु चिकित्सक थे। वह बृहस्पतिवार सुबह बाइक से बढ़पुरा थाना क्षेत्र के धमना कछार गांव स्थित ससुराल जा रहे थे।
बकेवर के बिजौली गांव स्थित राधे ढाबा के पास उनकी बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस घायल को पास के अस्पताल लेकर गई, जहां चिकित्सक ने प्रवीन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर उसके परिजनों को सूचना दी। थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि डिवाइडर से टकराने से बाइक सवार की मौत होने की जानकारी हुई है। वह हेलमेट लगाए था।