फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,The murder could have been averted if the police had taken it seriously

पुलिस मामले को गंभीरता से लेती तो टल सकती थी दो लोगों की मौत

Thu, 02 Sep 2021 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
etawah news,The murder could have been averted if the police had taken it seriously
इटावा। जसवंतनगर के कचौरा रोड (जानकीपुरम) में हुए दोहरे हत्याकांड के पीछे जो कहानी सामने आई है, वह काफी हैरान कर देने वाली है। बताया गया कि गुरुवार सुबह ही नेहा का देवर विकास उसे क्षेत्र में एक डॉक्टर को दिखाने के लिए लेकर गया था।
विज्ञापन

वहां से लौटते समय वह एक मेडिकल स्टोर पर दवा खरीदने के लिए जा रहा था। उसी दौरान नेहा के मायके पक्ष के कुछ लोगों ने पीट दिया था। विकास घटना की शिकायत लेकर जसवंत नगर थाने गया था।
विज्ञापन

जहां पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करने की बजाय उसे टरका दिया। इसी के बाद नेहा की मां गुड्डी देवी अपने भाई, समधी व अन्य के साथ नेहा की ससुराल पहुंची और घटना हो गई। आरोपी पक्ष का कहना है कि अगर पुलिस सुबह ही आरोपी पक्ष पर प्रभावी कार्रवाई करती, तो शायद दो निर्दोष लोगों की जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक नेहा के ससुराल व मायके वालों के काफी समय से मनमुटाव चल रहा था। मायके वालों का आरोप है है कि नेहा को ससुराल वाले दहेज की खातिर प्रताड़ित कर रहे हैं।
जबकि, ससुराल वाले नेहा को लेकर कुछ और ही आरोप लगाते थे। इन बातों को लेकर दोनों पक्षों में पहले भी कई बार पंचायत हुई, लेकिन स्थायी हल नहीं निकला। इस दौरान ससुराल वालों से नाराज होकर कई बार नेहा मायके भी चली गई थी, लेकिन फिर ससुराल आ गई।
इस समय नेहा ससुराल में थी। उसका पति नोएडा में रहकर नौकरी कर रहा है। नेहा के देवर विकास का कहना है कि वह सुबह भाभी के लिए दवा खरीदने मेडिकल स्टोर गया था। उसी दौरान नेहा के घर के कुछ लोगों ने उसे पकड़कर पीट ि
दया। आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद वह जसवंत नगर थाने गया। पुलिसक र्मियों को घटना की जानकारी दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, बल्कि उसे टरका दिया।
इसके बाद दोपहर में नेहा की मां गुड्डी उसकी ससुराल पहुंच गईं। ससुराल वालों के घर में न घुसने देने पर उन्होंने अपने भाई, समधी व एक अन्य को बुला लिया। इसके बाद पंचायत के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाया।
उसी दौरान विवाद बढ़ा और गुस्से में नेहा के ससुर सर्वेश ने अपनी राइफल से गोली चला दी। इससे नेहा के मामा व बड़ी बहन के ससुर की जान चली गई। मामले में एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह का कहना कि नेहा के देवर विकास के बयानों की पुष्टि कराई जाएगी। इसके बाद दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
मामा ने निभाई थी मध्यस्थ की भूमिका
नेहा की शादी उसके मामा मामा कैलाश यादव ने सर्वेश के बेटे शिवम से तय कराई थी। इसलिए नेहा के मायके व ससुराल वालों के बीच कोई भी बात होने पर शादी तय कराने में मध्यस्थ रहे कैलाश को ही बुलाया जाता था। गुरुवार को भी मायके व ससुराल वालों में विवाद हुआ, तो नेहा की मां गुड्डी ने कैलाश को मौके पर बुलाया था।

इलाके में फैली दहशत, घरों में कैद रहे लोग
रिटायर्ड फौजी सर्वेश कुमार के दिनदहाड़े गोली चलाने से इलाके में दहशत फैल गई। लोग गोलियों की आवाज सुनकर अपने घरों में दुबक गए। आसपास सन्नाटा छा गया। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद आसपास को लोग घटनास्थल पर पहुंचे। हालांकि कानून व्यवस्था न बिगड़े। इसलिए पुलिस ने उन लोगों को वहां से हटाकर घर के भीतर भेज दिया।

घटनास्थल पर लड़कियों से पूछताछ करते एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह

घटनास्थल पर लड़कियों से पूछताछ करते एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह- फोटो : ETAWAH

घर के अंदर जांच पड़ताल करते जसवंतनगर सीओ राजीव प्रताप सिंह

घर के अंदर जांच पड़ताल करते जसवंतनगर सीओ राजीव प्रताप सिंह- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed