फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,The dumper collided with the tractor, the driver died

डंपर ने पीछे से मारी ट्रैक्टर में टक्कर, चालक की मौत

Thu, 30 Sep 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
etawah news,The dumper collided with the tractor, the driver died
इकदिल। थाना क्षेत्र के संतोषपुर गांव के पास बुधवार देर रात ट्रैक्टर में तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जबकि, उसका साथी घायल हो गया। उसे आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हाइड्रा की मदद से डंपर व ट्रैक्टर के बीच फंसे दोनों युवकों को बाहर निकाला था।
विज्ञापन

औरैया के सहायल थाना क्षेत्र के पोथी गांव निवासी सौरभ (26) अपने दोस्त अतुल के साथ तीन दिन पहले भरथना अपनी बहन के घर ट्रैक्टर लेकर आया था।
बुधवार रात करीब 12 बजे वह ट्रैक्टर लेकर संतोषपुरा घाट भूसा लेने के लिए जा रहा था। भरथना रोड पर संतोषपुर गांव के पास पीछे की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर पलट गया और डंपर के नीचे दब गया। ट्रैक्टर पर सवार सौरभ व अतुल भी दब गए। सूचना पाकर सीओ सिटी दरवेश कुमार, थाना प्रभारी रमेश सिंह मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से डंपर व ट्रैक्टर के बीच फंसे दोनों युवकों को निकालने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिली तो तीन हाइड्रा क्रेन बुलाई गई।
तब डंपर व ट्रैक्टर को उठवा कर उसमें फंसे सौरभ व अतुल को बाहर निकाला गया। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया।

जबकि अतुल को परिजन इलाज के लिए आगरा लेकर चले गए। सौरभ की शादी वर्ष 2017 में जयपुर निवासी उमा के साथ हुई थी। पति से मौत के बाद से उसका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed