{"_id":"60e1ec158ebc3ebf002fac0b","slug":"etawah-news-the-death-of-the-aunt-of-the-groom-scorched-by-the-fire-etawah-news-knp638265784","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से झुलसी दूल्हे की मौसी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से झुलसी दूल्हे की मौसी की मौत
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र की शिवा कालोनी में शनिवार को शादी वाले घर में लीकेज सिलिंडर से आग लग गई थी। आग से दूल्हे की मां, मौसी, नानी, बहन समेत नौ लोग झुलस गए थे। इनमें से दूल्हे की मौसी की मौत शनिवार देर रात को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में हो गई। हादसे से शादी वाले घर में मातम छा गया।
ठठिया, कन्नौज के कर्सा गांव निवासी बृजेश कुमार की पत्नी किशोरी (40) बहन गुड्डी पत्नी श्याम नागर के बेटे अंकित की शादी में शामिल होने के लिए दो जुलाई को आई थी।
शनिवार को बरात कानपुर के बिल्हौर मकनपुर जानी थी। लीकेज सिलिंडर से घर में आग लग गई थी। आग में कपड़े, सामान, एक लाख रुपये समेत दुल्हन के चढ़ावे के कपड़े तक जल गए थे।
विज्ञापन
वहीं, अंकित की मां गुड्डी, नानी गोदावरी, बहन अंजली, ईशा, मौसी किशोरी, सुनीता, गीता, पूनम व शिवदेवी आग से झुलस गई थीं। परिजनों ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
जहां से डॉक्टरों ने गंभीर रूप से झुलसी किशोरी, गीता, शिवदेवी व सुनीता को सैफई रेफर दिया था। शनिवार रात किशोरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी जानकारी पर शादी वाले घर में मातम की लहर दौड़ गई। परिजन सादगी से रविवार को दुल्हन विदा करा घर लाए।