{"_id":"60f708ec8ebc3e6d631f8e72","slug":"etawah-news-the-cooks-demonstrated-against-the-demands-etawah-news-knp6414232148","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोईयों ने विभिन्न मांगों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोईयों ने विभिन्न मांगों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
ोटो संख्या 06: प्रदर्शन करतीं मिड डे मील रसोईया कर्मचारी यूनियन की सदसय
- फोटो : ETAWAH
इटावा। मिड-डे मील रसोइया कर्मचारी यूनियन ने देशव्यापी अभियान के तहत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन किया। यूनियन के सदस्य आंबेडकर चौराहे से प्रदर्शन करते हुए बीएसए कार्यालय पहुंचीं। संक्षिप्त सभा के दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीएसए उमानाथ को सौंपा।
रसोइया यूनियन के प्रांतीय नेता अमर सिंह शाक्य ने कहा सरकार रसोइयों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। रसोइयों को जीने लायक मानदेय भी नहीं मिल रहा है।
हाईकोर्ट के निर्देशानुसार न्यूनतम वेतन लागू किया जाए, 12 माह का मानदेय, छुट्टियां, फंड, बोनस, बीमा की सुविधा, हर साल नवीनीकरण पर रोक, खाना बनवाने के अलावा अतिरिक्त काम पर रोक, अतिरिक्त भोजन बनवाए जाने का अतिरिक्त पैसा दिलाए जाने, मानदेय का बैंक खाते के माध्यम से सीधा भुगतान, मानदेय का प्रतिमाह नियमित भुगतान करने जैसी अन्य मांगें मानी जाएं।
सरकार इन मांगों को तत्काल नहीं मानती है, तो 9 अगस्त को व्यापक आंदोलन करने पर रसोइया मजबूर होंगे। प्रदर्शन में किसान सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष विश्राम सिंह यादव, मनोज राठौर, अनीता पोरवाल, सुमन वर्मा, शीला देवी आदि शामिल रहीं।