फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,The accused who threw a brick at the student arrested

छात्र को ईंट फेंककर मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

Tue, 24 Aug 2021 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
etawah news,The accused who threw a brick at the student arrested
मृतक अमित शाक्य की फाइल फोटो - फोटो : ETAWAH
इटावा। सिविल लाइन थाना पुलिस ने छात्र अमित शाक्य को ईंट फेंककर मारने वाले आरोपी दुर्गेश सिंह को मंगलवार सुबह एआरटीओ तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि अमित अपने चार दोस्तों के साथ दुर्गेश का मोबाइल लूटकर भाग रहा था। इस दौरान उसने ईंट फेंककर मारी तो अमित की गिरकर मौत हो गई थी।
विज्ञापन

एसपी सिटी प्रशांत कुुमार प्रसाद ने बताया कि यशोदा नगर की बगिया अड्डा मोहल्ला निवासी राम प्रकाश शाक्य का बेटा अमित 15 अगस्त को दोस्त बॉबी, पंकज, अरूण व एक अन्य के साथ घूमने निकला था।
विज्ञापन

लुहन्ना चौराहे के पास अमित ने साथियों के साथ सिविल लाइन के सरैया निवासी दुर्गेंश का मोबाइल लूट लिया था। इस दौरान भाग रहे अमित पर दुर्गेंश ने ईंट फेंककर मारी, तो वह स्कूटी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके दोस्त बॉबी, पंकज, अरुण ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने उसके चारों दोस्तों पर गैर इरादतन हत्या व एकजुट होकर हमला करने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने मामले की जांच और नामजद चारों आरोपियों से पूछताछ की। पुलिस ईंट फेंककर मारने वाले आरोपी की तलाश जुटी। मंगलवार सुबह सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी दुर्गेंश को एआरटीओ तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके चार साथियों की तलाश कर रही है।

अमित के दोस्तों पर दर्ज होगी लूट की रिपोर्ट
एसपी सिटी ने बताया कि दुर्गेंश ने मोबाइल लूट कर भागने पर ईंट फेंककर मारने की बात कबूल की है। पुलिस अमित के चारों दोस्तों पर लूट की रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई करेंगी। इसके साथ ही गैरइरादतन हत्या में शामिल दुर्गेंश के चार साथियों की तलाश भी पुलिस टीम कर रही है।

पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी दुर्गेंश सिंह

पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी दुर्गेंश सिंह- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed