{"_id":"6127cab18ebc3e679c12ad1a","slug":"etawah-news-team-of-doctors-reached-flood-hit-kachhpura-etawah-news-knp648388069","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्छपुरा में पहुंची चिकित्सकों की टीम, मरीजों को मिला उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्छपुरा में पहुंची चिकित्सकों की टीम, मरीजों को मिला उपचार
विज्ञापन
फोटो संख्या 18- कच्छपुरा में बीमारों का इलाज करने पहुंची चिकित्सकों की टीम
- फोटो : ETAWAH
बकेवर। बाढ़ग्रस्त ग्राम कच्छपुरा में मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों का इलाज करने गुरुवार को डॉक्टरों की टीम पहुंची। शिविर में ज्यादातर मरीज बुखार व पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर दवाएं बांटी। ग्रामीणों को पानी उबाल कर पीने व ताजा भोजन करने की सलाह दी।
यमुना के तटवर्ती ग्राम कच्छपुरा में मौसम जनित बीमारियां फैलने के बाद चिकित्सकों की टीम केवल एक बार गांव पहुंचकर खानापूरी कर ली थी। ग्रामीणों की शिकायत पर अमर उजाला ने मुद्दे को प्रमुखता के साथ उठाया था। इसे संज्ञान में लेकर गुरुवार को टीम गांव पहुंची।
पीड़ित शिवपाल, कोमल, अर्चना, कामिनी, राधा, श्याम बेटी, रतन सिंह, गोविंद, ओमप्रकाश, भगवती आदि ने बताया कुछ दिनों पूर्व स्वास्थ्य विभाग की टीम आई थी। इसके बाद डॉक्टरों ने गांव की ओर रुख नहीं किया। इससे तेजी से संक्रमण फैल गया।
विज्ञापन
सुबह 10 बजे डॉ. नेहा, सीएचओ महेंद्र देवासी, रजत, योगेंद्र के नेतृत्व में टीम ने कैंप लगाकर बुखार पीड़ितों को एंटीबायोटिक दवाओं का वितरण किया। डॉ. नेहा ने बताया कि पानी में कैल्शियम व मैग्नीशियम की मात्रा बढ़ने से पेट में दिक्कत हो रही है।