फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Tau killed his nephew with an ax

ताऊ ने कुल्हाड़ी से काटकर की भतीजे की हत्या

Mon, 23 Aug 2021 06:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Tau killed his nephew with an ax
मृतक शशि कुमार जाटव की फाइल फोटो - फोटो : ETAWAH
जसवंतनगर। कोतवाली क्षेत्र में ग्राम पंचायत बलैयापुर के नगला झीला गांव में रविवार रात ताऊ से उनके बेटे की शिकायत करने पर भतीजे का ताऊ से विवाद हो गया।
विज्ञापन

इस पर ताऊ ने अपने घरवालों के साथ मिलकर भतीजे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बचाव को आए उसके भाई को भी पीटा। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गंभीर रूप से घायल शशि की देर रात मौत हो गई।
एसपी सिटी व सीओ जसवंतनगरने घटननास्थल पर पहुंच मामले की जांच की। इसके साथ ही कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।
बलैयापुर ग्राम पंचायत के नगला झीला गांव निवासी शशि कुमार जाटव (32) मजदूर था। वह पत्नी सुनीता, बेटे अंशुल, विवेक व बेटी प्रियंका के साथ गांव में ही रहता था। शशि छह भाईयों में पांचवें नंबर का था।
विज्ञापन

उसके भाई कमलेश ने बताया कि ताऊ होशियार सिंह का बेटा प्रेमचंद (15) गांव में आवारागर्दी करता है। इसकी शिकायत शशि ने रविवार रात घर जाकर ताऊ से कर दी।
बेटे की शिकायत सुनकर ताई रूपा देवी भड़क गई। उनका भतीजे शशि ने विवाद होने लगा। आरोप है कि इस दौरान ताऊ ने अपने घरवालों के साथ मिल कर शशि पर लाठी डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कुल्हाड़ी मार दी। भाई शशि की चीखपुकार सुनकर वह उसे बचाने पहुंचा तो उसे मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद शशि को मरणासन्न हालत में घर के बगल में धान के खेत में फेंक दिया।
इसके बाद ताऊ परिजनों समेत भाग गए। सूचना पर जसवंतनगर कोतवाली प्रभारी अमरपाल सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां शशि की मौत हो गई।
एसपी सिटी प्रशांत कुमार व सीओ जसवंतनगर राजीव प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचे और मृतक की मां लक्ष्मी देवी व पत्नी सुनीता समेत परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की।

पुलिस ताऊ समेत कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि पीड़ित परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। पुलिस कुछ लोगों को पकड़कर मामले की पूछताछ कर रही है।

नगला झीला गांव में परिजनों से पूछताछ करते एसपी सिटी व इंस्पेक्टर

नगला झीला गांव में परिजनों से पूछताछ करते एसपी सिटी व इंस्पेक्टर- फोटो : ETAWAH

घटना स्थल धान के खेत के पास चारपाई पर सना खून

घटना स्थल धान के खेत के पास चारपाई पर सना खून- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed