फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Son dies in truck collision, mother injured

ट्रक की टक्कर से बेटे की मौत, मां घायल

Fri, 10 Sep 2021 09:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Son dies in truck collision, mother injured
इटावा। हाईवे पर शुक्रवार की सुबह फिरोजाबाद से कानपुर देहात जा रहे बाइक सवार मां-बेटे को ट्रक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल मां-बेटे को एंबुलेंस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान दोपहर में बेटे की मौत हो गई।
विज्ञापन

कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के गंभीरपुर धीर गांव निवासी मोहम्मद हनीफ का पुत्र नसीम (25) मजदूरी करता था। नसीम कुछ दिन पहले मां अख्तरी बानों के साथ फिरोजाबाद एक रिश्तेदार के घर गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह वह बाइक से मां को लेकर घर लौट रहा था। इटावा हाईवे पर पहुंचते ही ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान दोपहर में नसीम की मौत हो गई। अस्पताल कर्मियों ने शव को मोर्चरी में रखवाया।

उधर, भाई जावेद का आरोप है कि इलाज में लापरवाही बरतने पर नसीम की मौत हुई है। हालत गंभीर होने के बाद भी डॉक्टरों ने उसे न रेफर किया और नहीं सही ढंग से इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed