{"_id":"60e48d9e8ebc3ee095374c31","slug":"etawah-news-soldiers-accused-of-assault-etawah-news-knp6386631167","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाहियों पर मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाहियों पर मारपीट का आरोप
विज्ञापन
इटावा। भरथना कोतवाली में तैनात दो सिपाहियों पर ऑटो चालक व उसका मां ने मारपीट करने का आरोप लगा एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया।
भरथना के कल्यान नगर निवासी सुबोध प्रकाश सक्सेना ने बताया कि वह ऑटो चालक है। मंगलवार तड़के करीब तीन बजे वह लखना में सवारी छोड़कर घर लौट रहा था।
भरथना रेलवे क्रासिंग पर दो सिपाहियों ने उसे रोक लिया। इसके बाद रेलवे लाइन किनारे मिले शव को पोस्टमार्टम हाउस छोड़ कर आने का दवाब बनाया।
उसने तबियत खराब होने की बात कहते हुए जाने से मना कर दिया। तो दोनों सिपाहियों ने उसे लात-घुसों से पीटा। उसने फोन करके जानकारी अपनी मां को दी।
आरोप है कि सिपाहियों ने उसकी मां को भी पीट दिया। एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जांच कराई जाएंगी।