फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Sir Dealer gets his thumb installed but does not give ration

साहब डीलर अंगूठा तो लगवा लेता है पर नहीं देता राशन

Sat, 18 Sep 2021 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Sir Dealer gets his thumb installed but does not give ration
डीएम से शिकायत करने पहुंचे कांटिहार गांव के ग्रामीण - फोटो : ETAWAH
सैफई। साहब! डीलर मशीन में अंगूठा तो लगवा लेता है, लेकिन राशन नहीं देता है। यह कहना है सैफई क्षेत्र के कांटिहार गांव के रामवीर, गिरेंद्र, अजय कुमार, प्रमोद कुमार, अजंट सिंह, धर्मेंद्र कुमार, मेहरबान सिंह, नागेंद्र समेत तमाम ग्रामीणों का।
विज्ञापन

इन लोगों ने शनिवार को तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में बताया कि राशन मांगने पर डीलर धमकी देता है कि अगर कहीं शिकायत की तो दो मिनट में ठीक कर दूंगा।
विज्ञापन

डीएम श्रुति सिंह से मांग की कि ऐसी व्यवस्था कर दी जाए कि राशन मिलने लगे, ताकि परिवार के पेट भर सकें। डीएम ने मामले की जांच आदेश दिए हैं।
ग्राम पंचायत जाफरपुर के प्रधान दलबीर सिंह ने शिकायती पत्र में बताया कि वे अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखते हैं। ग्राम पंचायत का एक शख्स आए दिन धमकी देता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहता है कि जो हम चाहेंगे, वही तुम करोगे। ग्राम पंचायत सदस्यों से कार्रवाई रजिस्टर और एजेंडा रजिस्टर पर साइन कराए तो जेल भिजवा देंगे।
वह ग्राम पंचायत की बैठकों का आयोजन अपने गांव में करवाना चाहता है। दलवीर सिंह ने कहा कि प्रधानी चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर डीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
तहसील समाधान दिवस में आईं शिकायतों में ये मामले बानगी भर हैं। ऐसे 31 लोग अपनी-अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर तहसील दिवस पहुंचे।
डीएम के साथ ही एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने भी लोगों की शिकायतें सुनीं। तुलसीपुर गांव के राजेश कुमार कहा कि बारिश में उनका मकान गिर गया है। गृहस्थी बर्बाद हो गई है।
परिवार का पेट पालने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। कई बार आवास लाभार्थी सूची में नाम आया, लेकिन आवास अभी तक नहीं मिला। डीएम ने एसडीएम सैफई को जांच कर सहायता देने के लिए निर्देश दिए।
इटावा की गीता यादव ने जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की। डीएम ने मामले की जांच एसडीएम को सौंपी है। इसके अलावा तहसील दिवस में आई शिकायतों में सबसे ज्यादा 20 शिकायतें राजस्व विभाग से जुड़ी आईं।
विद्युत विभाग की दो, पुलिस की तीन, जिला पंचायत की एक, ब्लॉक की पांच शिकायतें आईं। इसमें पुटिया गांव के महावीर सिंह व नगला गांव के रविंद्र का जमीन संबंधी विवाद ही मौके पर निस्तारित हो सका।
बाकी 29 लोगों के शिकायती पत्रों को संबंधित विभागों को जांच के लिए भेज दिया गया। इस मौके पर सीडीओ संतोष राय, एसडीएम एन. राम, सीओ साधु राम, तहसीलदार प्रभात राय, नायब तहसीलदार सूरज प्रताप सिंह, सैफई थाना प्रभारी मोहम्मद हमीद सिद्दीकी, बैदपुरा थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह समेत सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
26 शिकायतें आईं, एक का भी निदान नहीं
जसवंतनगर। मॉडर्न तहसील के सभागार में आयोजित तहसील समाधान दिवस में एसडीएम नंद प्रकाश मौर्य ने शिकायतें सुनीं। इसमें 26 शिकायतें आईं, जिनमें एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।
ज्यादातर शिकायतें राजस्व और अवैध कब्जे से संबंधित रहीं। मदनपुर गांव के विजेंद्र सिंह ने शिकायत की कि गांव के तीन लोगों ने उनके ढाई बीघा खेत पर कब्जा कर लिया है।
आरोपी गांव में शराब पीकर फायरिंग कर उत्पात भी मचाते हैं। 13 सितंबर को आरोपियों ने भाई की पुत्रवधू को गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी।
इसी तरह नगला विशुन गांव के किशन स्वरूप, धरवार के ओमप्रकाश, भैसान गांव के मुंशी लाल, नगला सलहदी के धर्मेंद्र पाल अपनी जमीन को कब्जेदारों से मुक्त कराए जाने की गुजारिश की।
मुंशीलाल और मलूपुरा के ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह ने सरकारी को कब्जा मुक्त कराए जाने के लिए अर्जी दी। इसके अलावा कई और लोगों ने शिकायतें पत्र दिए। इस दौरान सीओ राजीव प्रताप सिंह, तहसीलदार अशोक कुमार सिंह, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह यादव समेत सभी विभागों के लोग मौजूद रहे।
22 फरियादियों ने दर्ज कराई शिकायतें
चकरनगर। तहसील सभागार में एसडीएम सत्यप्रकाश की मौजूदगी में 22 फरियादियों ने शिकायत दर्ज करवाई। ये शिकायतें पुलिस, राजस्व व बिजली विभाग से संबंधित थीं। मौके पर एक भी शिकायत का हल नहीं हुआ।
एसडीएम ने संबंधित विभागों को शिकायती पत्र निस्तारण के लिए भेज दिए। सीओ चकरनगर राकेश वशिष्ठ, तहसीलदार यदुवीर सिंह यादव, नायब तहसीलदार संदीप सिंह, पूर्ति निरीक्षक विवेक कुमार, उपखंड अधिकारी विद्युत रचित शर्मा समेत कई विभागों के अफसर मौजूद रहे।
तहसील दिवस में चार शिकायतें आईं
ऊसराहार। ताखा तहसील में आयोजित तहसील समाधान दिवस पर एसडीएम सत्य प्रकाश मिश्रा ने चार लोगों की शिकायतों को सुना। इनमें दो विकास और एक-एक विद्युत व पुलिस विभाग से संबंधित रही।
मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। इनमें ग्राम पंचायत आडरपुर के मजरा नगला धौकल निवासी विनोद कुमार ने खड़ंजा पर जानवरों को बांधे जाने, विनोद कुमार ने गांव के कुछ लोगों पर रास्ते में जानवर बांधे जाने की शिकायत की। इसके अलावा सदर व भरथना तहसील में भी अफसरों ने लोगों की शिकायतें सुनीं।
12 में से एक शिकायत का निस्तारण
भरथना। तहसील सभागार में तहसील समाधान दिवस में एसडीएम हेमसिंह ने 12 लोगों की शिकायतों सुनीं। इनमें एक का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
कुंअरा गांव की बवली ने पुत्र व पुत्रवधू के जान से मारने की धमकी और झूठे मुकदमे में फंसाए जाने, मुडैना मल्होसी प्रधान सरला देवी ने अंबेडकर पार्क को कब्जा मुक्त कराने, नगला डरू के मुलायम सिंह ने सड़क को कब्जा मुक्त कराने, कंडा गांव के कमल सिंह ने घर के सामने रखी झोपड़ी हटवाने की मांग की।

इस मौके पर नायब तहसीलदार विशाल सिंह, खंड विकास अधिकारी प्रतिमा शर्मा, खंड विकास अधिकारी महेवा राजेश कुमार मिश्रा, एसडीओ बिजली राहुल कुमार, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद राम आसरे कमल, सीएचसी के अधीक्षक अमित दीक्षित भी मौजूद रहे।

तुलसीपुर निवासी राजेश कुमार मिट्टी के कच्चे मकान गिर जाने के संबंध में शिकायत करते हुए

तुलसीपुर निवासी राजेश कुमार मिट्टी के कच्चे मकान गिर जाने के संबंध में शिकायत करते हुए- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed