फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Report filed on people who became obstructed in getting married

प्रेमी से शादी करने में बाधक बने लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 14 Aug 2021 05:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 05:23 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Report filed on people who became obstructed in getting married
जसवंतनगर। शादी करने में बाधक बने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ युवती ने गाली गलौज और बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगला लच्छी गांव की एक युवती का कहना है कि उसके प्रेम संबंध गांव के एक युवक से हैं। युवक का उसके घर में आना-जाना भी है। करीब दो महीने पहले युवक घर पर उससे मिलने आया था।
तब गांव के चार लोगों ने उसे गाली दी और दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी थी। उसने थाने में इनके खिलाफ शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि आरोपी लगातार उसके साथ बदसलूकी और गाली-गलौज करते हैं। इसके चलते वह युवक संग विवाह नहीं कर पा रही है। थाना प्रभारी के मुताबिक युवती की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed