फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news rain

आसमान से ओले बन बरसी तबाही

Sat, 07 Mar 2020 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
etawah news rain
ओलो से खेत में गिरे ग्रेहू - फोटो : ETAWHA
इटावा। मौसमी की बेरुखी ने शुक्रवार को किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। सुबह हल्की बारिश के साथ ओले गिरे फिर शाम चार बजे के बाद तेज बारिश के साथ जबरदस्त ओलावृष्टि हुई। इससे सरसों, गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। खेतों में पानी भरने से आलू भी सड़ने की आशंका बढ़ गई है। तेज हवा से गेहूं की ज्यादातर फसल गिर गई है। हवा के कारण कई जगह पेड़ भी गिर गए।
विज्ञापन

जिले में 29 फरवरी की रात में मौसम ने करवट ली थी। तब से आसमान पर बादल छाए ही हैं। तीन दिन बारिश चुकी है। शुक्रवार सुबह फिर घने बादल छाए और करीब 9:30 बजे बूंदाबांदी के साथ ओले गिरने लगे। ओले शहर के कटरा साहबखां मोहल्ले से लेकर इकदिल के आसपास तक गिरे। दोपहर में हल्की धूप निकली लेकिन शाम दो बजे के बाद फिर घने बादल छा गए। तीन बजे से फिर बारिश शुरू हो गई। चकनगर, बकेवर, इकदिल के अलावा शहर में ओलावृष्टि भी हुई। चकरगनर और बकेवर में बारिश के पहले करीब पांच मिनट तक ओले ही गिरे। बस्तियों और खेतों में बेर के बराबर के ओलों की परत बिछ गई। शहर में करीब 4:30 बजे ओले के साथ तेज बारिश हुई। ओलों से सरसों की पकी फसल काफी झड़ गई और गेहूं को भी भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed