फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Police picked up many people for slapping SP City

एसपी सिटी को थप्पड़ मारने के मामले में कई को पुलिस टीम ने उठाया

Sun, 11 Jul 2021 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Police picked up many people for slapping SP City
इटावा। बढ़पुरा में प्रमुख चुनाव के दौरान एसपी सिटी प्रशांत कुमार को थप्पड़ मारने, पुलिस कर्मियों पर पथराव व फायरिंग करने के मामले में पुलिस टीमों ने कई लोगों को उठाया है।
विज्ञापन

जिन्हें गुप्त स्थान पर रखकर भाजपा नेता विमल भादौरिया के बारे में पूछताछ की जा रही है। उठाएं गए लोगों में विमल का एक करीबी रिश्तेदार भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

इटवा व जसवंतनगर क्षेत्र के आठ थानों की पुलिस टीम व पीएसी बल के साथ उपद्रवियों की तलाश कर रही है। टीम ने बवाल में शामिल कई उपद्रवियों को जिले से उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें कुछ भाजपा कार्यकर्ता भी बताए जा रहे है। पुलिस सभी लोगों को गुप्त स्थान पर रख हिस्ट्रीशीटर विमल और बवाल में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।
इसके साथ ही सर्विलांस टीम ने विमल समेत उसके रिश्तेदारों के नंबर सर्विलांस में लगा दिए है। इनमें से कुछ आरोपी अपना पर्सनल नंबर बंद कर दूसरे नंबरों से अपने घरवालों से बात करने का प्रयास कर रहे है।

सूत्रों के मुताबिक विमल व बवाल में शामिल अन्य आरोपी अपना नंबर बंद कर किसी दूसरे नंबर से मीडिया व सफेदपोशों से संपर्क करने का प्रयास कर रहे है। एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed