फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,On the information of the accident, the loader of the villagers going to Shikohabad overturned

हादसे की जानकारी पर शिकोहाबाद जा रहे ग्रामीणें का लोडर पलटा

Tue, 03 Aug 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
etawah news,On the information of the accident, the loader of the villagers going to Shikohabad overturned
फोटो संख्या 35- रामू की फाइल फोटो - फोटो : ETAWAH
जसवंतनगर। आगरा से सब्जी लादकर सोमवार देर रात जसवंतनगर आ रहे लोडर में फिरोजाबाद के प्रतापपुर चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक व सब्जी कारोबारी की मौत हो गई। जानकारी गांव से शिकोहाबाद जा रहे ग्रामीणों का लोडर भी घटनास्थल के पहले पलट गया। जिसमें तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जसवंतनगर के निलोई गांव निवासी देशराज का सब्जी कारोबारी बेटे अनुज शाक्य (30) ने कुछ दिन पहले नया लोडर खरीदा था। वह सोमवार को गांव के राम मोहन के बेटे रामू शाक्य (28) व गांव के मोनू शर्मा के साथ आगरा सब्जी लेने गया था।
विज्ञापन

सब्जी लादकर घर आते समय रात करीब 2.30 बजे फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में प्रतापपुर चौराहे के पास उनके लोडर में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से लोडर क्षतिग्रस्त होकर गया और अनुज व रामू की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि मोनू शर्मा घायल हो गया। घटना की मोनू ने परिजनों को दी। सूचना पर दूसरे लोडर से फिरोजाबाद जा रहे ग्रामीणों का भी लोडर शिकोहाबाद में घटनास्थल से कुछ किलोमीटर पहले ही अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया।
हादसे में गांव के सहदेव, बृजेश व जितेंद्र उर्फ खली घायल हो गए। उन्हें फिरोजाबाद के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। परिजनों के मुताबिक सहदेव की हालत गंभीर बनी हुई है।

मृतक युवक हैं शादीशुदा
अनुज शाक्य का एक पांच साल का बेटा व गर्भवती पत्नी है। जबकि चालक रामू के दो बच्चे है। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वही घायलों का इलाज फिरोजाबाद के ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

फोटो संख्या 36- रोते बिलखते परिजन

फोटो संख्या 36- रोते बिलखते परिजन- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed