फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,On seeing the Ranchi police, the health of the former advisor started deteriorating

रांची पुलिस को देखते ही बिगड़ने लगी थी सलाहार की तबियत

Sun, 12 Sep 2021 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
etawah news,On seeing the Ranchi police, the health of the former advisor started deteriorating
इटावा। झारखंड के पूर्व सीएम के राजनीतिक सलाहकार रहे सुनील तिवारी को पकड़ने पहुंची रांची पुलिस को कमरे के बाहर देखकर ही आरोपी की तबियत खराब होने लगी थी। इसके चलते रांची पुलिस ने इटावा पुलिस से सुरक्षा की मांग करते हुए उसे सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार पर आदिवासी युवती ने दुष्कर्म, छेड़छाड़ व एससी/एसटी एक्ट के तहत रांची के अरगोड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज है। इसके बाद से आरोपी खुद को बचाने के प्रयास में लगातार कोर्ट के चक्कर लगा रहा है।
विज्ञापन

सिविल कोर्ट ने उसकी जमानत खारिज कर वारंट जारी किया, तो वह हाईकोर्ट पहुंच गया। पुलिस से छुपने के लिए वह रात को लखनऊ से कार से सैफई के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 104 पर बने फूड प्लाजा के कमरा नंबर 103 पर रुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलाहकार के कमरे में जाने के बाद कार सवार लोग इटावा से दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। जब रविवार दोपहर रांची पुलिस फूड प्लाजा में पहुंची और प्लाजा में मौजूद मैनेजर व कर्मचारी से पूछताछ कर कमरा नंबर 103 के पास पहुंची।
दरवाजे के बाहर रांची पुलिस को देखकर सुनील तिवारी की तबियत खराब होने लगी। उसने स्वास्थ्य का हवाला दिया, तो पुलिस उसे मेडिकल परीक्षण के लिए सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय लेकर पहुंची। जहां देखने पर उसका स्वास्थ्य ठीक लग रहा था। वह बेड पर बैठे था।

सुरक्षा के नाम पर मिले सिर्फ दो सिपाही
रांची पुलिस ने इटावा पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी। इसके बदले में इटावा पुलिस ने सैफई थाने के दो सिपाही अस्पताल में तैनात कर सुरक्षा का फर्ज पूरा कर दिया, जो अपनी जिम्मेदारी से सुरक्षा में लगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed