फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Neighbor had robbed BSF jawan's house with his companions

पड़ोसी ने तीन साथियों संग की थी बीएसएफ जवान के घर लाखों की चोरी

Tue, 20 Jul 2021 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Neighbor had robbed BSF jawan's house with his companions
फोटो-04 बकेवर पुलिस की गिरफ्त में चोरी के आरोपी बकेवर पुलिस की गिरफ्त में चोरी के आरोपी - फोटो : ETAWAH
इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के नगला बनी आदर्श नगर में चार दिन पहले बीएसएफ जवान के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने चोरों को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को घटना का खुलासा करते हुए एसपी ने बताया कि पड़ोसी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर चोरी की थी। उनके पास से वारदात में प्रयुक्त औजार, चाकू और चुराई गई रकम में से एक लाख 75 हजार 160 रुपये व जेवरात बरामद हुए हैं।
एसपी सिटी प्रशांत कुमार प्रसाद ने बताया कि 16 जुलाई को बीएसएफ जवान विवेक कुमार के घर में घुसकर चोर नगदी व जेवरात समेत करीब आठ लाख रुपये का माल चुरा ले गए थे।
विज्ञापन

इस मामले में विवेक के पिता रमाशंकर दोहरे ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब से पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी। बकौल एसपी सोमवार देर रात बकेवर क्षेत्र के लखना वन रेंज कार्यालय के पास वारदात में शामिल विवेक के पड़ोसी नगला बनी निवासी रोहित उर्फ कल्लू, कछपुरा मुहाल लखना के दीपक, शेरपुर कोठी निवासी सौरभ उर्फ सुंडे, किदवई नगर कस्बा के अंकित को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी में आरोपियों के पास से विवेक के घर से चुराए गए जेवर, नगदी के साथ ही वारदात में प्रयुक्त औजार व चाकू बरामद किए गए हैं।
धमकाने के लिए रखते हैं चाकू
एसपी के मुताबिक पूछताछ में शातिरों ने विवेक के घर चोरी का जुर्म कबूल किया है। साथ ही बताया कि वह लोग रेकी करके घरों में चोरी करते हैं। घटना के दौरान घरवालों को धमकाने के लिए चाकू लेकर चलते हैं। जरूरत पड़ने पर चाकू से हमला करने में भी नहीं चूकते हैं। गिरफ्तारी के समय वह लोग कस्बा बकेवर में ही एक घर में चोरी करने की साजिश रच रहे थे।

गैंग लीडर रोहित पर दर्ज हैं आठ केस
थाना प्रभारी राजेश सिंह के मुताबिक चोरों के गैंग का सरगना रोहित है। उसके खिलाफ बकेवर थाने में चोरी, आबकारी एक्ट, गुंडा एक्ट, मारपीट व एनडीपीएस के आठ मामले दर्ज हैं। इसी तरह सौरभ के खिलाफ चोरी व गैंगस्टर के छह मामले दर्ज हैं। आरोपी दीपक पर एनडीपीएस, आबकारी एक्ट के पांच और अंकित पर चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर के पांच मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed