{"_id":"610c226c8ebc3ec20273989b","slug":"etawah-news-milky-s-son-s-body-found-in-canal-after-36-hours-etawah-news-knp6445147144","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 घंटे बाद नहर में मिला दूधिया के बेटे का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 घंटे बाद नहर में मिला दूधिया के बेटे का शव
विज्ञापन
फोटो संख्या 23- अजीत की फाइल फोटो
- फोटो : ETAWAH
इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के मानपुरा में छोटे भाई से झगड़कर भोगनीपुर नहर में डूबे अजीत का शव 36 घंटे बाद मिला। शव करीब दो किमी दूर लखना झाल पुल में लगे शटर में फंसा मिला।
पुलिस ने शव को झाल से निकलवाकर सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने शव की पहचान लापता बेटे के रूप में की। कस्बा लखना के मानपुरा गांव निवासी दूधिया धर्मेंद्र यादव के बेटे अजीत (15) व छोटे बेटे सुरजीत के बीच मंगलवार शाम को मोबाइल में गेम खेलने को लेकर विवाद हो गया था।
इस पर धर्मेंद्र की पत्नी ने दोनों बेटों की पिटाई कर दी थी। पिटाई से क्षुब्ध होकर अजीत नहर में कूदकर आत्महत्या कर लेने की धमकी देकर घर से निकल गया था। परिजनों ने उसकी खोजबीन की व पुलिस ने नहर में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। मंगलवार रात व बुधवार को अजीत का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह 36 घंटे बाद अजीत का शव लखना झाल पुल के पास लगे शटर में फंसा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने शव की पहचान लापता बेटे के रूप में की।
पुलिस ने शव को झाल से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अजीत किसी बात से नाराज होकर घर से निकला था। परिजनों ने उसके नहर में कूदने की आशंका जताई थी। गुरुवार सुबह उसका शव लखना झाल पुल के पास से बरामद हुआ।

फोटो संख्या 24- नहर के पास रोते बिलखती महिलाएं- फोटो : ETAWAH