फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Member of State Women's Commission got to know about health schemes

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जाना स्वास्थ्य योजनाओं का हाल

Wed, 07 Jul 2021 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Member of State Women's Commission got to know about health schemes
इटावा। बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जिला अस्पताल व जसवंतनगर सीएचसी का निरीक्षण करके स्वास्थ्य योजनाओं का हाल जाना।
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी सबसे पहले जिला अस्पताल पहुंची। जहां वरिष्ठ स्त्री रोग चिकित्सक डॉ. यशमिता सिंह ने महिला ओपीडी, परिवार नियोजन काउंसलर कक्ष और प्रसव कक्ष का निरीक्षण करा समस्त जानकारी दी। आयोग सदस्य ने चिकित्सक से कोरोना काल में गर्भवती स्त्रियों के लिए की गई व्यवस्थाएं जानी।
सीएमएस डॉ.अशोक जाटव ने उन्हें अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। आयोग की सदस्य ने सीएमएस को निर्देश दिया की सभी महिलाओं को सरकार की योजनाओं को अनिवार्य रूप से लाभ दिलाएं। कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावना के मद्देनजर कोविड वार्ड की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

जसवंतनगर संवाद न्यूज के अनुसार राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी ने सीएचसी में ओपीडी, प्रसव कक्ष, लेबर रूम, एएनसी कक्ष, मदर केयर कक्ष, एनपीएसयू कक्ष, औषधि वितरण कक्ष, परिवार नियोजन कक्ष, आईसीटीसी कक्ष, टीकाकरण कक्ष का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना की संभावित तीसरी लहर की तैयारियों की स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ.सुशील यादव से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि कोविड एलएम प्लस के लिए 50 बेडों की व्यवस्था की जा रही है। ऑक्सीजन प्लांट का काम भी जल्द ही शुरू होने वाला है।
पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनीं
जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद राज्य महिला आयोग सदस्य ने सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस पहुंचकर पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनीं।
इस दौरान ग्राम मूंज से आईं ब्रह्मा देवी ने परिवार वालों पर परेशान करने, चमेली देवी ने बेटी की समस्या, महानेपुर से आईं नीलम ने देवर और चचिया ससुर से होने वाली परेशानी, गुंजा देवी ने सास के परेशान करने, बसरेहर की कुसुमा ने दहेज की वजह से बेटी की बरात नहीं आने की समस्या बताई।
महिलाओं की समस्या सुनने के बाद उन्होंने सीओ सिटी राकेश वशिष्ठ को कार्रवाई करने का निर्देश दिए। इस दौरान महिला कल्याण अधिकारी दीपाली बिधौलिया, अजीत दुबे, जिला समन्वयक प्रोबेशन विभाग अर्चना जादौन आदि उपस्थित रहीं।

जागरूक लोग लगवा रहे टीका
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि राजनीति के चलते लोग टीका नहीं लगवा रहे थे, लेकिन अब जागरूक होकर टीका लगवा रहे हैं। इसलिए टीकाकरण में भी तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed