{"_id":"60e48cea8ebc3ea6e3726924","slug":"etawah-news-laborer-dies-after-being-hit-by-goods-train-etawah-news-knp6385205137","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी की चपेट में आकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी की चपेट में आकर मजदूर की मौत
विज्ञापन
भरथना। रेलवे रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर पर खंभा नंबर 1136/4 के पास सोमवार रात मालगाड़ी की चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शव की पहचान कराई।
भरथना के विशंभर कालोनी निवासी संदीप (43) सोमवार रात घर से मोतीगंज किसी काम से जा रहा था। भरथना रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर के पास स्थित गणेश राइस मिल के सामने रेलवे लाइन पार करते समय वह मालगाड़ी के चपेट में आ गया।
हादसे में मौके पर उसकी मौत हो गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से शव की पहचान कराई।
विज्ञापन
इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर मजदूर की पत्नी सुनीता देवी, बेटे आशीष, पुष्पेंद्र व रितिक मौके पर पहुंच गए और शव देख फफक पड़े। रिश्तेदारों व गांव के लोगों ने उन लोगों को सांत्वना देकर शांत कराया।