फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Killer Tau, Tai and two cousins arrested

भतीजे की हत्या में ताऊ, ताई और दो चचेरे भाई गिरफ्तार

Tue, 24 Aug 2021 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Killer Tau, Tai and two cousins arrested
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी ताऊ, ताई व चचेरे भाई भतीजे की हत्या में ताऊ, ताई और दो चचेरे भाई गिरफ? - फोटो : ETAWAH
इटावा। जसवंतनगर पुलिस ने भतीजे की कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या करने वाले ताऊ, ताई और दो चचेरे भाइयों को मंगलवार सुबह सराय भूपत रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उनके घर से आला कत्ल दो कुल्हाड़ियां व फावड़ा भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी प्रशांत कुमार प्रसाद ने मंगलवार को वार्ता के दौरान बताया कि जसवंतनगर के झीला गांव निवासी होशियार सिंह व रूपश्री से रविवार रात को उनके बेटे प्रेमचंद की शिकायत भतीजे शशि जाटव ने की थी।
विज्ञापन

शिकायत सुनकर वे भड़क गए और शशि पर लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी व फावड़ा से हमला कर दिया। बचाव के लिए आए उसके भाई कमलेश को भी पीटा था। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां इलाज के दौरान शशि की मौत हो गई थी। मृतक के पिता राधेश्याम की तहरीर पर ताऊ होशियार सिंह, ताई रूपश्री व उनके बेटे पवन और अजय के खिलाफ मारपीट, गैरइरादतन हत्या व जानबूझकर अपराध करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की गई थी।
मंगलवार सुबह कोतवाली प्रभारी अमरपाल सिंह ने हत्या कर भाग रहे चारों आरोपियों को सराय भूपत रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों आरोपियों से पूछताछ की। उनकी निशानदेही पर घर से हमले में प्रयोग की गईं दो कुल्हाड़ियां और एक फावड़ा बरामद कर लिया है। इसके बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

ताऊ को सोमवार को ही पकड़ लिया था
ग्रामीणों के मुताबिक ताऊ होशियार सिंह को पुलिस ने सोमवार को ही पकड़ लिया था। पूछताछ में बाकी तीनों आरोपियों की धरपकड़ के बाद पुलिस ने मंगलवार को घटना का खुलासा किया और चारों की गिरफ्तारी रेलवे क्रासिंग से दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed