{"_id":"60f5b3338ebc3e73587ccebf","slug":"etawah-news-innocent-death-due-to-lack-of-treatment-in-district-hospital-etawah-news-knp641219486","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में इलाज न मिलने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में इलाज न मिलने से मासूम की मौत
विज्ञापन
इटावा। सांप के काटने से पीड़ित तीन साल के अपिश की इलाज के अभाव में जिला अस्पताल में मौत हो गई।
जसवंतनगर क्षेत्र के कटेखेड़ा नगला निवासी करन के बेटे अपिश को किसी जहरीले सांप ने सोमवार को काट लिया था।
जब उसका शरीर नीला पड़ने लगा, तो परिजनों को जानकारी हुई। वह उसे इलाज के लिए लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। आरोप है कि डॉक्टरों ने उसका उपचार किया, लेकिन स्नेक एंटीवेनम इंजेक्शन नहीं लगाया गया।
हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे एक घंटे बाद सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया। परिजन अपिश सैफई की जगह नई मंडी स्थित एक निजी अस्पताल ले गए।
जहां उसकी मौत हो गई। सीएमएस डॉ.एमएम आर्या ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। किसी ने कोई शिकायत भी नहीं की है।