फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Initiator's binauli journey was taken out, hymns resonated

श्री जी व दीक्षार्थी ने किया भ्रमण, आचार्य श्री ने क्षुल्लका दीक्षा की प्रदान

Mon, 20 Sep 2021 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Initiator's binauli journey was taken out, hymns resonated
मंच पर विराजमान आचार्य - फोटो : ETAWAH
इटावा। लालपुरा जैन मंदिर में सोमवार को दश लक्षण (पर्वाधिराज पयूर्षण) महापर्व का समापन हो गया। आचार्य श्री 108 प्रमुख सागर के सानिध्य में सुबह शांति नाथ विधान व श्री जी अभिषेक और शांति धारा कार्यक्रम हुआ। इसके बाद लालपुरा जैन मंदिर से दीक्षार्थी की बिनौली यात्रा निकाली गई। यात्रा के बाद आचार्य प्रमुख सागर ने क्षुल्लका दीक्षा प्रदान की।
विज्ञापन

बिनौली यात्रा बलदेव चौराहा, राजा गंज चौराहा, नगर पालिका चौराहा व बजाजा लाइन होते हुए लालपुरा जैन मंदिर पहुंच कर समाप्त हुई। यात्रा में शामिल लोग श्वेत वस्त्र व मुकुट धारण कर चल रहे थे। जैन भजनों से समूचा माहौल गूंज रहा था।
विज्ञापन

यात्रा के बाद 10 दिन तक निर्जला उपवास करने वालों को आचार्य प्रमुख सागर के सानिध्य में भोजन कराया गया। आचार्य ने 11 दीक्षार्थी को दीक्षा संस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षुल्लका दीक्षा प्रदान की, दीक्षार्थी का नाम क्षुल्लका अराधना मति माता रखा गया है। दीक्षार्थी के माता- पिता बनने का सौभाग्य सुमित प्रकाश जैन व चंद्र कांता जैन को प्राप्त हुआ।

माता को पिछी (भोजन ग्रहण वाला कटोरा) देने का सौभाग्य राहुल जैन और शास्त्र भेंट देने का कैलाश चंद जैन को प्राप्त हुआ।
इस दौरान चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष संजू जैन, चंद प्रकाश जैन, सुबोध जैन, आनंद जैन, सुनील जैन, अरविंद जैन, दिलीप जैन, नवीन जैन, नीरज जैन, रजत जैन, विनोद जैन, सुशील जैन व मिथुन जैन आदि मौजूद रहे।

बिनौली यात्रा में शामिल दीक्षार्थी

बिनौली यात्रा में शामिल दीक्षार्थी- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed