फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Incoming trolley cable burnt, darkness in 50 villages

-सोमवार से मंगलवार रात तक नहीं आई बिजली, लोग बेहाल

Tue, 20 Jul 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Incoming trolley cable burnt, darkness in 50 villages
चकरनगर। सोमवार को हुई बारिश के दौरान चकरनगर क्षेत्र के विद्युत उप केंद्र की इनकमिंग ट्राली का केबल (बसवार) जल गया। इससे क्षेत्र के 50 से ज्यादा गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जो मंगलवार रात तक बहाल नहीं हो सकी। इसकी वजह से इन गांवों के 25 हजार से ज्यादा लोग उमस भरी गर्मी में परेशान रहे। साथ ही लोगों को पानी की समस्या से भी जूझना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को पूरे दिन बारिश हुई थी। इस दौरान विद्युत उप केंद्र चकरनगर की हाई वोल्टेज इनकमिंग ट्राली का केबल पानी भरने से जल गया। इससे क्षेत्र की राजपुर और उदी रोड के दोनों तरफ के 50 से ज्यादा गांवों की बिजली ठप हो गई।
विज्ञापन

रात भर उपभोक्ता बिजली आने का इंतजार करते रहे। विद्युत विभाग के अधिकारी भी लोगों को जल्द आपूर्ति शुरू होने का भरोसा देते रहे, लेकिन पूरी रात बिजली नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से रात तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हुई। ऐसे में लोगों के घरों के इन्वर्टर भी जवाब दे गए। लोगों को पानी के लिए भी इधर-उधर भटकना पड़ा।
विद्युत उपकेंद्र चकरनगर एसएसओ सुंदर सिंह चौहान ने बताया कि बिजली कर्मी केबल बदलने का काम कर रहे हैं। एक बार केबल बदलकर लाइन चालू की गई, तो फिर फाल्ट होने से केबल जल गया। फाल्ट ठीक कर दोबारा केबल बदलने का काम चल रहा है। जल्द विद्युत सप्लाई चालू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed