{"_id":"613b88998ebc3eb796118e10","slug":"etawah-news-if-you-get-jealous-tell-the-police-immediately-etawah-news-knp6513793147","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी जैसी हरकतों के बारे में तुरंत पुलिस को जानकारी दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी जैसी हरकतों के बारे में तुरंत पुलिस को जानकारी दें
विज्ञापन
फोटो संख्या 03-महिला सशक्तिकरण के तहत आयोजित गोष्ठी में उपस्थित छात्राएं
- फोटो : ETAWAH
लवेदी(इटावा)। कलावती रामप्यारी बालिका इंटर कालेज लखना में शुक्रवार को मिशन शक्ति महिला सशक्तीकरण के तहत बकेवर थाने की पुलिस ने गोष्ठी में छात्राओं को जागरूक किया।
एसएसआई मुहम्मद कामिल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं और छात्राओं के लिए हेल्प लाइन नंबर 1090 व 1076 शुरू किया है। अगर कोई छेड़खानी करे तो इन नंबरों पर सूचना दें। पुलिस तत्काल मदद के लिए पहुंचेगी।
लखना चौकी प्रभारी नीरज शर्मा ने कहा कि छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है। उन्हें कोई समस्या हो तो वह पुलिस चौकी पर आकर जानकारी दे सकती हैं।
कस्बा के तिराहे व चौराहे पर शोहदों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा करिश्मा ने नारी सशक्तिकरण पर कविता पाठ किया। एसएसआई व चौकी प्रभारी ने छात्रा को पांच सौ रुपये देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
बकेवर कस्बा इंचार्ज नितिन चौधरी, महिला आरक्षी लक्ष्मी, प्रधानाचार्य गिरजा शुक्ला, उप प्रधानाचार्य कल्पना गुप्ता, सहायक अध्यापक प्रीति यादव, पीटीआई अरुण पाल के अलावा सुनैना, आशीष चतुर्वेदी, उदयेंद्र सिंह, प्रीती गुप्ता, शिवा पोरवाल, हरदीप सिंह, श्रीकृष्ण, महेश पाल व सुनीता देवी मौजूद रहीं।