फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,If paddy crop is destroyed in water, then you will not get insurance claim

धान की फसल पानी में नष्ट हुई तो नहीं मिलेगा बीमा क्लेम

Fri, 17 Sep 2021 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
etawah news,If paddy crop is destroyed in water, then you will not get insurance claim
इटावा। जिले में हो रही बारिश से फिलहाल तो धान की फसल को नुकसान नहीं है। यदि बारिश इसी तरह एक दो दिन और होती रही तो धान की फसल भी संकट में आ सकती है।
विज्ञापन

ऐसे में भले ही किसानों ने फसल का बीमा कराया हो। परंतु पानी के कारण धान की फसल को नुकसान होता है तो उसका कोई बीमा क्लेम कंपनी नही देगी। बीमा कंपनी के नियमों में इस बात का स्पष्ट उल्लेख है कि जलभराव से होने वाले नुकसान पर क्लेम नहीं दिया जाएगा।
इस साल प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिले में खरीफ फसल के लिए 10153 किसानों का फसल बीमा किया गया है। किसान क्रेडिट कार्ड धारक किसानों के खाते से स्वत: ही फसल बीमा की प्रीमियम कटौती कर ली जाती है।
विज्ञापन

हालांकि इस बार ऐच्छिक आधार पर बीमा किया गया था। इसके बाद भी किसानों की सहमति और असहमति का इंतजार किए बगैर ही किसानों के खातों से 93 लाख 62 हजार 143 रुपये की धनराशि काटकर बीमा कंपनी के खाते में ट्रांसफर कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के चलते बाजरा सहित सब्जी की फसलों को नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है। अब किसान क्रेडिट कार्ड में किसी किसान ने खसरा में धान की फसल दर्ज करवा रखी है और सत्यापन के दौरान खेत में कोई दूसरी फसल पायी जाती है तो किसान का बीमा क्लेम निरस्त कर दिया जाएगा। क्षतिपूर्ति के लिए किसानो को खुद ही बीमा कंपनी जाकर क्लेम करना होगा।

बीमित किसान क्षतिपूर्ति के लिए क्लेम करें
इटावा। जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह ने बताया कि सितंबर महीने में खरीफ की फसल धान, मक्का, बाजरा, अरहर में हुई क्षति के क्षतिपूर्ति के लिए बीमित किसान योजना के टोल फ्री नं-18008896868, /18002005142 पर सूचित कर अपना क्लेम दर्ज करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त सहायक विकास अधिकारी कृषि या कार्यालय जिला कृषि अधिकारी इटावा में लिखित प्रार्थना पत्र देकर अपनी फसल नुकसान का तत्काल सर्वे करा सकते हैं जिससे फसल क्षतिपूर्ति का निर्धारण हो सके।
ब्लाक स्तर पर नियुक्त बीमा एजेंट
बीमा एजेंट नाम ब्लाक संपर्क सूत्र
सुमित कुमार चकरनगर 9756550238
देशदीपक सिंह बढ़पुरा 7078729870
अरुण प्रताप महेवा 8439501549
अनुपम दिवाकर भरथना 7268883408
अभिषेक कुमार ताखा 9634224391
राम किशोर जसवंतनगर 9761000674
ब्रजेंद्र सिंह सैफई 8218938098
धर्मेंद्र कुमार बसरेहर 6396435619
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed