फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,I have complained before, now get the pond free

साहब पहले भी शिकायत कर चुका हूं, अब तक तालाब कब्जा मुक्त करा दो

Sat, 04 Sep 2021 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
etawah news,I have complained before, now get the pond free
फोटो संख्या 08- भरथना में जनता की शिकायतें सुनते सीडीओ संतोष कुमार राय। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। साहब, गांव के सार्वजनिक तालाब पर अतिक्रमण की शिकायत करने आया हूं। इससे पहले भतीजे दिलीप कुमार ने भी इस समस्या को लेकर प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

साहब अब तो जांच कराकर तालाब को कब्जा मुक्त करा दो। यह गुहार शनिवार को भरथना तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचे भिलौना गांव निवासी श्यामसुंदर ने शिकायतें सुन रहे सीडीओ संतोष कुमार राय से हाथ जोड़कर की। इसके बाद भी उसकी समस्या का मौके पर निदान नहीं हुआ। सीडीओ ने श्याम सुंदर को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

भरथना संवाद के मुताबिक तहसील सभागार में सीडीओ की अध्यक्षता में हुए तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में 106 शिकायती पत्र लोग लेकर पहुंचे। सीडीओ व अन्य विभागों के अफसरों ने सभी की शिकायतों को सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें से केवल पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका। बाकी 100 फरियादियों को समस्या के आश्वासन का भरोसा लेकर जाना पड़ा। इन शिकायतों को सीडीओ ने संबंधित विभागों के अफसरों को जांच व कार्रवाई के भेज दिया।
बार एसोसिएशन भरथना अध्यक्ष महावीर सिंह यादव, महामंत्री कृष्ण कांत श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र पांडेय, सुधीर यादव आदि ने एसडीएम कोर्ट में एक साल से दायर नए वादों को पंजीकृत नहीं किए जाने की शिकायत की।
हलु हर्राजपुर गांव की प्रीति ने प्रधानमंत्री आवास में सूची में नाम होने के बावजूद आवास न मिलने, सुभाष नगर बकेवर की साजदा ने विभाग की तरफ से भेजे गए गलत बिजली बिल की जांच कराने, सरायचौरी के राघवेंद्र ने अस्पताल की जगह पर घूरा डालकर गंदगी फैलाने व अवैध कब्जा रोके जाने समेत अन्य लोगों ने जमीन पर कब्जा, पंचायत सहायक पर गलत तरीके से चयन किए जाने के संबंध में शिकायतें की।
तहसील दिवस में एसएसपी डा.बृजेश कुमार सिंह, एसडीएम भरथना हेम सिंह, बीडीओ भरथना प्रतिभा शर्मा, महेवा राजेश कुमार मिश्रा, एसडीओ बिजली राहुल कुमार, ईओ भरथना राम आसरे कमल, सीएचसी अधीक्षक अमित दीक्षित, सीओ विजय सिंह आदि रहे।
सैफई संवाद के मुताबिक तहसील सभागार में एसडीएम एनराम व एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस पर लोगों की शिकायतें सुनीं। यहां 27 शिकायतें आईं, लेकिन मौके पर सिर्फ दो का ही निस्तारण हो सका।
बाकी शिकायतें संबंधित विभागों को समाधान के लिए दे दी गईं। एसपी ग्रामीण ने भी पुलिस अफसरों से कहा कि ग्रामीणों की समस्या की गंभीरता से सुनें और उसे दूर कराएं।
समाधान दिवस में उधमपुर गांव निवासी अनिल कुमार, सुंदर कुमार ने राशन डीलर के खिलाफ शिकायत की। नगला दरिया के दिनेश यादव ने जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत प्रमुख रूप से की। इस दौरान सीओ साधु राम, तहसीलदार प्रभात राय थाना प्रभारी सैफई मोहम्मद हामिद सिद्दीकी समेत अन्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
चकरनगर संवाद के मुताबिक तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम सत्य प्रकाश ने शिकायतें सुनीं। इसमें 20 फरियादियों ने शिकायत दर्ज कराई। इनमें 14 शिकायतें पुलिस विभाग, पांच राजस्व, आपूर्ति विभाग की आई।
पांच 5 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका। जसंवत नगर संवाद के अनुसार समाधान दिवस में 40 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें एक का भी मौके पर निस्तारित नहीं हुई।
एसडीएम नंद प्रकाश मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में नगर के कटरा बिल्लोचयान मोहल्ला निवासी रामगोपाल ने सरकारी खड़ंजे से अतिक्रमण हटवाने एवं भैसान के ज्ञान सिंह व विशुना देवी ने एक ही गाटा संख्या वाली जमीन से अवैध कब्जा छुड़वाने की गुहार लगाई।
धरबार की शकुंतला देवी ने ब्लाक में तैनात कंप्यूटर कर्मी द्वारा ससुर का मृत्यु प्रमाण पत्र न देने की शिकायत की है। भतौरा गांव के पूर्व प्रधान आशाराम व दीवान सिंह ने रोजगार सेवक के खिलाफ दिए शिकायती पत्र में लिखा कि गांव के ऐसे दो अपात्र व्यक्तियों को जॉब कार्ड के माध्यम से फर्जी भुगतान किया गया है।

जिनमें एक के पास ट्रैक्टर व दूसरे के पास लाइसेंसी बंदूक है। शिकायतकर्ता पूर्व प्रधानों ने जांच कर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान तहसीलदार अशोक कुमार सिंह व सीओ राजीव प्रताप सिंह समेत कई विभागों के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed