{"_id":"60fc4ab88ebc3e57fd78c9ae","slug":"etawah-news-hieves-took-cash-and-jewelry-by-breaking-the-lock-etawah-news-knp6421712113","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़कर चोर ले गए हजारों रुपये व जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताला तोड़कर चोर ले गए हजारों रुपये व जेवर
विज्ञापन
भरथना। कोतवाली क्षेत्र के बृजराज नगर में बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोर घर में घुस गए। अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे दस हजार रुपये नगद व जेवर समेत 50 हजार रुपये से अधिक का सामान चोरी कर ले गए।
बृजराज नगर मोहल्ला निवासी संतोष कुमारी दिल्ली में अपने बेटे के साथ रहती है। गांव में उनका आना-जाना रहता है। उनके मकान में शुक्रवार तड़के चोर दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे।
इसके बाद कमरे के रखी अलमारी का लॉक तोड़कर दस हजार रुपये नगद व जेवर चोरी कर भाग निकले। ग्रामीणों ने चोरी की सूचना गृहस्वामी संतोष कुमारी को मोबाइल फोन पर दी।
विज्ञापन
सूचना पर महिला के सरोजनी रोड निवासी भाई बालकिशन श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की।
शनिवार को दिल्ली से आई महिला ने बताया कि चोर 50 हजार रुपये से अधिक का सामान चोरी कर ले गए है। कोतवाली प्रभारी बचन सिंह सिरोही ने बताया कि मामले की जांच कर चोरों की तलाश की जा रही है।