{"_id":"5e8369158ebc3e76943d665f","slug":"etawah-news-health-etawha-news-knp55314021","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में 562 लोगों की थर्मल स्कैनर से जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में 562 लोगों की थर्मल स्कैनर से जांच
विज्ञापन
इटावा। खांसी, जुकाम और बुखार के जिला अस्पताल आने वाले अब तक करीब साढ़े छह हजार से ज्यादा लोगों की जांच हो चुकी है। मंगलवार को आयुष विभाग की ओर भीड़ बढ़ने पर पुलिस को बुलाना पड़ा। मंगलवार को 562 लोग आए इन सभी की दूर- दूर लाइन लगवाई गई। मरीजों की जांच के लिए एक और थर्मल स्कैनर उपलब्ध कराया गया।
जिला अस्पताल में समस्त ओपीडी को बंद कर दिया गया है, जबकि अब केवल आयुष विभाग में खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज देखे जा रहे हैं। कोरोना वायरस की वजह से इनकी थर्मल स्कैनर से जांच की जा रही है। आयुष विभाग में डॉ. आलोक, डॉ. अभिषेक, डॉ. श्याम सूरी, डॉ.रिचा चौधरी तथा डॉ.सोनाली विश्वास के अलावा प्रमोद शर्मा, अंकिता यादव की ड्यूटी लगाई गई है।
सीएमओ डा.एनएस तोमर ने बताया कि मरीजों की बढ़ती भीड़ और जांच के दौरान लगने वाले समय को देखते हुए एक और थर्मल स्कैनर दिया गया। जिला अस्पताल में अब तक 6593 मरीजों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। बताया जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में सोमवार को भर्ती कराए गए तीनों लोगों की मंगलवार को छुट्टी कर दी गई। अब मत्स्य कालेज में बनाए गए क्वारंटीन में भी कोई भर्ती नहीं है।