फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Former CM's political advisor arrested from Etawah

झारखंड के पूर्व सीएम के राजनीतिक सलाहकार इटावा से गिरफ्तार

Sun, 12 Sep 2021 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Former CM's political advisor arrested from Etawah
फोटो संख्या 09- सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती सुनील तिवारी - फोटो : ETAWAH
सैफई (इटावा)। झारखंड के पूर्व सीएम के राजनीतिक सलाहकार को रांची पुलिस ने रविवार दोपहर सैफई थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्थित फूड प्लाजा के कमरा नंबर 103 से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेने के लिए उसका मेडिकल परीक्षण के लिए सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय ले गई। जहां हृदय की बीमारी के चलते चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर लिया।
विज्ञापन

झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी पर रांची के अरगोड़ा थाने में 16 अगस्त को एक आदिवासी युवती ने दुष्कर्म, छेड़छाड़ व एससी/एसटी के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद से रांची पुलिस उनकी तलाश में झारखंड समेत अन्य राज्यों में दबिशें दे रही थी। पुलिस आरोपी के मोबाइल को सर्विलांस में लेकर लगातार लोकेशन ट्रैस करने में लगी थी। इसबीच आरोपी ने 25 अगस्त को सिविल कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी।
जिसे कोर्ट ने खारिज कर उनके खिलाफ वारंट जारी कर दिया था। इसके बाद आरोपी सलाहकार ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की। हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले ही रांची पुलिस ने सटीक सूचना पर आरोपी सलाहकार सुनील तिवारी को इटावा के सैफई थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 104 के बने फूड प्लाजा में कमरा नंबर 103 से रविवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया।
इसके बाद रांची पुलिस ने सैफई थाने में सुरक्षा की मांग की और आरोपी सलाहकार को मेडिकल परीक्षण के लिए सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय ले गई। जहां उनको चिकित्सकों ने भर्ती किया।
पुलिस के मुताबिक वह लखनऊ से दिल्ली जा रहा था। फूड प्लाजा के पास उसे एक कार छोड़कर गई थी। एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि रांची पुलिस ने सुनील तिवारी नाम के शख्स को सैफई थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

वह पूर्व मुख्यमंत्री के सलाहकार है या नहीं इसकी जानकारी की जा रही है। रांची पुलिस ने इटावा पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी। सुरक्षा के लिए दो सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed