{"_id":"6134b4a88ebc3eb3b44d7c87","slug":"etawah-news-farmers-take-advantage-of-interest-subvention-by-paying-the-loan-on-time-etawah-news-knp6502289196","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान समय से ऋण अदायगी कर ब्याज में छूट का लाभ उठायें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान समय से ऋण अदायगी कर ब्याज में छूट का लाभ उठायें
विज्ञापन
फोटो संख्या 15- अजनौरा में बैंक ग्राहकों को जानकारी देते एसबीआई के एजीएम पंकज कुमार
- फोटो : ETAWAH
जसवंतनगर। भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहक जागरूकता के तहत किसान क्रेडिट कार्ड और खाता नवीनीकरण शिविर का आयोजन ग्राम अजनौरा में किया। यहां लोगों को खाता संचालन के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि प्रत्येक खाता आधार से जुड़ा होना अनिवार्य है।
कार्यक्रम में एसबीआई के सहायक महाप्रबंधक पंकज कुमार ने किसानों की बैंक संबंधित समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने रोजगार की कई योजनाएं संचालित की हैं।
इन्हें राष्ट्रीयकृत बैंकों से पोषित किया जा रहा है। स्थानीय बैंक शाखा प्रबंधक दलजीत सिंह ने कहा कि कृषि ऋण पर छूट दी जा रही है। यदि किसान समय से कर्ज अदायगी करते हैं तो उन्हें ब्याज दरों में छूट मिलेगी।
विज्ञापन
उन्होंने किसानों को कृषि ऋण, कैशलेस लेनदेन के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उप प्रबंधक रवींद्र सिंह, प्रधान मनोज कुमार, गिरदेव सिंह, चरण सिंह, देवीशंकर, रामगोपाल आदि रहे।