फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Farmer's daughter dies by hanging, accused of murder

फांसी से किसान की बेटी की मौत, हत्या का आरोप

Sat, 28 Aug 2021 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Farmer's daughter dies by hanging, accused of murder
म्रतक प्रियंका का फाइल फोटो - फोटो : ETAWAH
इटावा। वैदपुर थाना क्षेत्र के उमरई गांव में किसान की बेटी की मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर साथियों संग उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले में एएसपी ओमवीर सिंह का कहना है कि परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उमरई गांव निवासी अनिल राजपूत खेतीबाड़ी करते हैं। उनकी बेटी प्रियंका (17) क्षेत्र के ही एक कॉलेज में पढ़ती थी। प्रियंका की मां निर्मला देवी ने बताया कि शनिवार देर शाम वह छोटी बेटी काजल के साथ वैदपुरा स्थित एक डॉक्टर की क्लीनिक में दवा लेने के लिए गई थीं।
विज्ञापन

पति अनिल घरेलू काम से इटगांव गए थे। घर में बड़ी बेटी प्रियंका अकेली थी। बकौल निर्मला देवी जब वह घर लौटी तो गांव का एक युवक उनके घर से निकल कर जाता दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह काजल के साथ भीतर पहुंची तो प्रियंका कमरे में पंखे के कुंडे के सहारे फांसी पर लटक रही थी। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और प्रियंका को फंदे से नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना पाकर एएसपी ग्रामीण, सीओ सैफई और वैदपुरा प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। एएसपी ग्रामीण ने बताया कि पहले परिजनों ने डॉयल 112 पर प्रियंका के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना दी।
इसके बाद गांव के एक युवक व उसके साथियों पर हत्या कर शव को फांसी लटकाने का आरोप लगाया। आरोपी युवक की मृतका से दोस्ती थी। पिछले कुछ समय से दोनों में विवाद चल रहा था। इसी को हत्या की वजह बताया गया है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रियंका की भरी थी मांग
मां निर्मला ने बताया कि प्रियंका अविवाहित थी। जब वह फांसी पर लटकती मिली, तो उसकी मांग भरी हुई थी। मांग प्रियंका ने खुद भरी या आरोपी ने। यह बात आरोपी के पकड़ने जाने के बाद ही साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed