फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,farmer died,couple injured,intervened,during the fight

जसवंत नगर में बीच-बचाव के दौरान किसान की मौत, दंपति घायल

Sat, 12 Jun 2021 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
etawah news,farmer died,couple injured,intervened,during the fight
जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के सराय भूपत गांव में शुक्रवार की रात एक तिलक कार्यक्रम के दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन

दोनों तरफ से जमकर लात-घूंसे और लाठी-डंडे चल गए। इस दौरान बीच बचाव करने पहुंचे गांव के महिपाल सिंह (58) की मौत हो गई। जबकि दंपती घायल हो गए। लोगों की भीड़ जुटने पर आरोपी मौके के भाग गए। घायल दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सराय भूपत गांव निवासी चंद्रभान पाल के बेटे सनी पाल का शुक्रवार को तिलक था। चंद्रभान ने गांव के मंगल दल मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसमें गांव के ही सनोज का डीजे लगा था।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान गांव के कुछ बच्चे डांस कर रहे थे। इस दौरान सनोज और अनुज भी डांस करने के लिए पहुंच गए। दोनों में नाचने को लेकर कहासुनी हो गई। उस वक्त आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद सनोज व अनुज ने अपने घर जाकर अपने-अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद सनोज के परिजन लाठी-डंडे लेकर तिलक कार्यक्रम में पहुंच गए। उन लोगों ने अनुज पक्ष के कमलेश पर हमला बोल दिया।
पति को बचाने की कोशिश में उसकी पत्नी कुसुमा को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा। इस बीच गांव के ही महिपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव का प्रयास किया, तो हमलावरों ने उनकी भी लाठी-डंडे से पिटाई कर दी।
इसके बाद हमलावर फरार हो गए। परिजन व पुलिस घायलों को जिला अस्पताल ले कर पहुंची। जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद महिपाल को मृत घोषित कर दिया। घायल कमलेश व उसकी पत्नी कुसुमा अस्पताल में भर्ती हैं।
घटना की सूचना पाकर एसएसपी डॉ.बृजेश कुमार सिंह, एसपी प्रशांत कुमार प्रसाद, जसवंत नगर थाना प्रभारी नवरत्न गौतम ने मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने थाना प्रभारी को एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
सात लोगों पर हत्या की रिपोर्ट
थाना प्रभारी नवरत्न गौतम ने बताया कि सराय भूपत गांव निवासी मृतक महिपाल के भाई आशाराम की तहरीर पर गांव के ही रामबरन, रामशंकर, प्रेम सिंह, सनोज, आशिक, पुष्पेंद्र व पवन के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटनास्थल से डीजे व अन्य सामान को कब्जे में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों में चार को पकड़ लिया है। हालांकि अफसरों ने इसकी बात पुष्टि नहीं की है।
डीजे संचालक व चंद्रभान पर रिपोर्ट
पुलिस की जांच में यह बात साफ हो गई है कि तिलकोत्सव के दौरान कोविड-19 गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया। कार्यक्रम में 100 से ज्यादा लोग शामिल थे। डीजे बजाने की अनुमति भी डीजे संचालक या समारोह के आयोजक चंद्रभान ने पुलिस अथवा प्रशासन ने नहीं ली थी। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में डीजे संचालक व चंद्रभान के खिलाफ महामारी अधिनियम, धारा 144 के उल्लंघन समेत कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

महिपाल के शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान
झगड़े के दौरान हुई किसान महिपाल की मौत पिटाई से हुई अथवा किसी और वजह से। यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। इसलिए उसकी मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। इधर, झगड़े के दौरान महिपाल की हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed