फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Everything will be fine once BJP is removed: Akhilesh

भाजपा के सत्ता से हटते ही उत्तर प्रदेश में सब कुछ हो जाएगा ठीक : अखिलेश यादव

Tue, 07 Sep 2021 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Everything will be fine once BJP is removed: Akhilesh
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : ETAWAH
सैफई (इटावा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के सत्ता से हटते ही सब कुछ ठीक हो जाएगा। जनता चुनाव का इंतजार कर रही है। भाजपा राज में परेशानियों को झेल चुकी जनता हर हाल में भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को अपने पैतृक गांव सैफई के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का समय खत्म हो गया है।
विज्ञापन

जनता इस बात का इंतजार कर रही है कब वोट डाले और कब सरकार को हटाए। योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन नहीं कर रही है। इससे जुड़े सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सरकार सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का सम्मान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि प्रदेश में किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई है। महंगाई लगातार बढ़ती चली जा रही है। नौजवान नौकरी के लिए परेशान हैं, लेकिन किसी को भी नौकरी नहीं मिल रही है। इसके बाद भी योगी सरकार लगातार दावा कर रही है कि उनकी सरकार बड़ी तादाद में बेरोजगारों को नौकरी देने में जुटी हुई है।
सपा मुखिया ने कहा कि प्रदेश का विकास पूरी तरह से रुक गया है। आज सब जान गए हैं कि भाजपा ने उन्हें धोखा दिया है। अपना कोई संकल्प भाजपा ने पूरा नहीं किया। 42 प्रतिशत वोट के दावेदारी करने वाले अब बंद कमरों में प्रबुद्ध सम्मेलन कर रहे हैं।

भाजपा चुनाव हारने जा रही है। जनता ने तय कर लिया है कि वह इस बार भाजपा का सफाया कर देगी। इस मौके पर पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद, सैफई प्रधान रामपाल वाल्मीकि, राजवीर सिंह यादव, कमलेश कठेरिया, संतोष शाक्य, समीर दोहरे, कर्मचारी कल्याण संघ समिति के अध्यक्ष शिवराम सिंह यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed