{"_id":"606df4508ebc3e8cbc561126","slug":"etawah-news-etawha-news-knp6221502100","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर तीन भाइयों की आठ करोड़ की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर तीन भाइयों की आठ करोड़ की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन
फोटो संख्या 42- दुकान में ताला लगाता सिपाही
- फोटो : ETAWHA
इटावा। सिविल लाइन थाना पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार शाम को गैंगस्टर तीन भाइयों की आठ करोड़ की संपत्ति कुर्क की। कुर्क संपत्ति में जूस की फैक्ट्री, निर्माणाधीन होटल, दो मकान, दुकान शामिल हैं। आरोपियों में एक श्यामवीर जेल में है। जबकि, रामवीर तिवारी व रघुवीर तिवारी फरार हैं। रघुवीर सिंह भाजपा नेता बताया जा रहा है। गैंगस्टर तीनों भाइयों पर कई मामले दर्ज हैं।
एसपी सिटी प्रशांत कुमार प्रसाद ने बताया कि सिविल लाइन के लुहन्ना निवासी रामवीर तिवारी, श्यामवीर तिवारी व रघुवीर तिवारी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। रामवीर पर 18, श्यामवीर पर 15 व रघुवीर पर 15 मामले सिविल लाइन थाना में दर्ज हैं।
तीनों भाइयों ने साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2020 में लवेदी के पिपरीपुरा निवासी गजेंद्र की गला दबाकर हत्या कर दी थी। बाद में शव को चबंल नदी में फेंककर उसकी कार मध्यप्रदेश में कटवा दी थी। मामले में पुलिस ने आरोपी श्यामवीर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आरोपी रामवीर व रघुवीर तिवारी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने गैरजमानती व कुर्की का वारंट फरार आरोपियों के घर में चस्पा किया था। इसके बाद भी आरोपियों ने खुद को कानून के हवाले नहीं किया। बकौल एसपी सिविल लाइन थाना पुलिस ने 18 मार्च को आरोपियों की संपत्ति कुर्क के लिए डीएम को अर्जी दी थी। डीएम के आदेश पर बुधवार को वह खुद सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह व सिविल लाइन थाना की फोर्स व राजस्व विभाग की टीम के साथ आरोपियों के घर पहुंचे और कुर्की की कार्रवाई कराई। पुलिस टीम ने गैंगस्टर तीनों भाइयों का एक मकान, जूस की फैक्ट्री, लायन सफारी के पास स्थित निर्माणाधीन होटल, इलेक्ट्रॉनिक की दुकान, आठ कारें, सात बाइकें, एक-एक ट्रक व ट्रैक्टर समेत गांव में खरीदी गई जमीन कुर्क कर ली।