{"_id":"606df39e8ebc3ee64638766e","slug":"etawah-news-etawha-news-knp6221490181","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस की साल की बच्ची पर गिरा ईटों का पिलर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस की साल की बच्ची पर गिरा ईटों का पिलर, मौत
विज्ञापन
इटावा। बसरेहर थानाक्षेत्र के किल्ली रोड स्थित निमार्णाधीन मकान के पास बुधवार शाम को खेल रही बच्ची पर पिलर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बसरेहर के किल्ली रोड निवासी अमोद कुमार शाक्य की बेटी इशिका (10) गांव के बच्चों के साथ घर से करीब पांच सौ मीटर दूर स्थित एक निर्माणाधीन मकान के पास खेल रही थी। इस दौरान निर्माणाधीन मकान में बना ईटों का पिलर बच्ची पर गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गांव के बच्चों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। अमोद परिजनों के साथ बेटी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
किसान अमोद का कहना है कि गांव में बलेश्वर नाम का शख्स मकान का निर्माण करा रहा था। कुछ समय पहले किसी कारण से काम अधूरा छोड़ दिया। बसरेहर थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।