फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

सीमा विवाद में उलझी पुलिस, इलाज न मिलने से युवक की मौत

Wed, 10 Feb 2021 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
etawah news
फोटो संख्या 28 लवेदी मृतक राजू की फाइल फोटो। - फोटो : ETAWHA
इटावा। लवेदी थानाक्षेत्र स्थित यमुना नदी पुल से 40 वर्षीय युवक ने छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। सूचना पर चकरनगर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन लवेदी थानाक्षेत्र होने के चलते वह सीमा विवाद में उलझ गई। घायल युवक करीब डेढ़ घंटे तक दर्द से तड़पता रहा।
विज्ञापन

अंत में चकरनगर पुलिस ने घायल को महेवा सीएचसी भेजा, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से सैफई जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। लखना कस्बा के कहारान मोहल्ला निवासी हेलचरन बाथम का 40 वर्षीय बेटा राजू हलवाई था। बुधवार सुबह करीब 11 बजे राजू यमुना नदी डिभौली पुल के पास पहुंचा।
विज्ञापन

पुल के पास मौजूद लोगों ने बताया कि युवक नशे की हालत में वहां घूम रहा था। तभी उसने जेब से रूमाल निकाला और आंखों में बांध लिया। इसके बाद उसने यमुना नदी पुल से नीचे छलांग लगा दी। रेत में गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यमुना घाट पर गमी में शामिल होने आए लोगों ने युवक को कूदता देख जानकारी चकरनगर थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर चकरनगर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन घटना स्थल लवेदी थानाक्षेत्र का होने के चलते वह सीमा विवाद में उलझ गई। चकरनगर पुलिस ने फोन कर लवेदी थानाध्यक्ष को मामले की जानकारी दी और एंबुलेंस बुलाई। सीमा विवाद के दौरान युवक करीब डेढ़ घंटे तक दर्द से कराहता रहा। चकरनगर पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से महेवा सीएचसी भेजा, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।

हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने घायल युवक को सैफई भेजा। परिजन घायल को सैफई ले जाने लगे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में चकरनगर व लवेदी थानाध्यक्ष से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed