{"_id":"601598378ebc3e32c133a0ed","slug":"etawah-news-etawha-news-knp608942357","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत को धर्मनिरपेक्ष व अहिंसक राष्ट्र बनाने के समर्थक थे राष्ट्रपिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत को धर्मनिरपेक्ष व अहिंसक राष्ट्र बनाने के समर्थक थे राष्ट्रपिता
विज्ञापन
सैफई(इटावा)। चिकित्सा विश्वविद्यालय सैफई में शहीदी दिवस के अवसर पर कुलपति डॉ. राजकुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के योगदान को हमेशा एक योग्य पथ प्रदर्शक के रूप में याद किया जाएगा। गांधीजी भारत को एक धर्मनिरपेक्ष एवं अहिंसक राष्ट्र के रूप में बनाने के प्रबल समर्थक थे। इस अवसर पर प्रतिकुलपति डॉ. रमाकांत यादव, संकायाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आदेश कुमार, कुलसचिव सुरेश चंद्र शर्मा, प्रशासन एवं लेखा शाखा के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने नुमाइश परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राशिद, शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, आलोक यादव, संजय दोहरे समेत कई कांग्रेसी मौजूद रहे।
भरथना नगर पालिका परिषद कार्यालय में शनिवार को पालिकाध्यक्ष हाकिम सिंह ने कहा कि गांधी एक विचारधारा है। सत्य-अहिंसा का मार्ग दिखाने वाली विचारधारा का अनुसरण कर राष्ट्र के उत्थान व समाज में भाईचारा बनाए रखने के उनके सपने को साकार करें। इससे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर फूल चढ़ाए गए। इस मौके पर चेयरमैन हाकिम सिंह, सपा जिला सचिव दलवीर यादव, सभासद प्रेमचंद्र पोरवाल, ब्रजेश यादव मुनुआ, रवि यादव, सभासद प्रतिनिधि सुशील पोरवाल नानू के अलावा रोहित यादव, रामपाल यादव, पर्वत सिंह व सुबोध तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कस्बा के शुक्लागंज स्थित ज्ञान स्थली एकेडमी में प्रधानाचार्य मनोज सिंह सेंगर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण संग दीप जलाते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान आशीष दीक्षित, अर्पित, शिवम, असित, आदेश, होशियार, प्रदीप शुक्ला, नीतू सेंगर, सोनल पोरवाल, तृप्ति पोरवाल, अनीता पोरवाल आदि मौजूद रहे।