{"_id":"601596c38ebc3e08c02fe5d9","slug":"etawah-news-etawha-news-knp60894049","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा को हराकर मैनपुरी ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट -","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा को हराकर मैनपुरी ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट -
फोटो संख्या 20 - टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाने वाले मैनपुरी के मानिक बेरी को मैन ऑफ द मैच देते आयोजन
- फोटो : ETAWHA
Link Copied
इटावा। महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी तृतीय स्व. राम दुलारे यादव स्मृति ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को शौर्य क्लब इटावा को हराकर मैनपुरी इलेवन ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। फाइनल की सीट पक्की करने के लिए रविवार को मैनपुरी व आंबेडकर नगर लखनऊ सेमीफाइनल में भिड़ेंगे।
विज्ञापन
शनिवार को हुए क्वार्टर फाइनल में शौर्य क्लब इटावा ने 25 ओवरों में पांच विकेट पर 162 रन बनाए। इसमें आलोक यादव के 46 का योगदान दिया। मैनपुरी के शिवी ने 16 रन देकर तीन विकेट चटकाए। जवाब में मैनपुरी इलेवन ने निर्धारित 25 ओवरों के समाप्त होने से ठीक एक गेंद पहले छह विकेट पर 163 रन बनाकर इटावा को हरा दिया। इसमें मानिक बेरी के 74 रन बनाए।
विज्ञापन
इटावा के अभय सोलंकी ने दो, विपिन चंद्रा व कार्तिक ने एक-एक विकेट लिया। मैनपुरी के मानिक बेरी को मैन ऑफ द मैच दिया गया। अंपायरिंग सुनील शुक्ला और नीरज चौधरी ने, स्कोरिंग राजेश सिंह ने की। इस दौरान सोनू यादव, यादव, विवेक यादव, डा. राम शंकर यादव, डॉ. प्रमोद यादव, बिजेंद्र सिंह, वीरेंद्र यादव, लव कुश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।