{"_id":"601593dc8ebc3e328441b4d7","slug":"etawah-news-etawha-news-knp608934535","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी व साइकिल सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी व साइकिल सवार घायल
विज्ञापन
बसरेहर(इटावा)। चौबिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार दोपहर इटावा रोडवेज की बस ने स्कूटी व साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सैफई पीजीआई भेज दिया गया।
घटना दोपहर 12 बजे हुई। रोडवेज बस किशनी से बस स्टैंड तिराहा आ रही थी। तभी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड चौराहे पर स्कूटी सवार प्रेमचंद्र निवासी मऊ कछपुरा थाना बिधूना को बस ने टक्कर मार दी। प्रेमचंद्र हेलमेट लगाए थे। चालक ने भागने के प्रयास में साइकिल सवार गुड्डू यादव निवासी नगला पाय चौबिया को भी टक्कर मार दी। हादसे में प्रेमचंद्र और गुड्डू घायल हो गए। ग्रामीणों ने बस को घेरा तो चालक व परिचालक बस को सर्विस लेन पर छोड़कर भाग निकले। इससे जाम लग गया।
चौबिया थानाध्यक्ष राजीव यादव ने घायलों को सैफई पीजीआई भेजा। बस को हटवाकर जाम खुलवाया। राजीव यादव ने बताया कि 20 मिनट के लिए सर्विस रोड पर जाम की स्थिति बनी थी। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।